लखबीर वर्मा बने शिव सेना हिन्द के उत्तर भारत के उपाध्यक्ष, निशांत शर्मा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
हशियारपुर,(तरसेम दीवाना): शिव सेना हिन्द की एक विशेष बैठक पार्टी के मुख्य कार्यालय में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमिंदर भट्टी की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा अपने साथियों लीगल सेल पंजाब के अध्यक्ष ऐडवोकेट केतन शर्मा, किरत सिंह मोहाली, मनोज शर्मा और रजिंद्र धारीवाल भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवसेना हिन्द् के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने बताया कि पार्टी द्वारा सर्वसम्मति से समाज सेवक तथा हिन्दू नेता लखबीर वर्मा को उत्तर भारत का उपाध्यक्ष तथा प्रिंस वर्मा को शिव सेना हिन्द का पंजाब प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही बड़े स्तर का कार्यक्रम आयोजित कर लखबीर वर्मा की ताजपोशी की जाएगी। इस अवसर पर मलकीत सिंह को पंजाब प्रेस सचिव अवनीत कौल जम्मू-कश्मीर सह-प्रभारी, विपिन को उत्तराखंड प्रभारी नियुक्त किया गया। हनी वर्मा को कुराली का अध्यक्ष, पुष्पेंद्र को उपाध्यक्ष, रमेश माथुर मीडिया प्रभारी, पंडित वृंदावन को सांस्कृतिक मंत्री, दिनेश गुप्ता सचिव, साहिल संयुक्त नियुक्त किया गया है। इसी के साथ खरड़ में हेमंत यादव महासचिव, आशीष, मोहित, कार्तिक को सचिव दीपक, राहुल को सदस्य तथा निखिल सैनी को सचिव नियुक्त किया गया है। निशांत शर्मा ने कहा कि लखबीर सिंह जाबांज हिंदुत्ववादी समाज सेवक है जोकि कई वर्षों से सनातन संस्कृति की सेवा में सहयोग कर रहे है। अब शिव सेना हिन्द के उत्तर भारत के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी द्वारा किये जा रहे कार्यों में और तेजी लाएंगे। लखबीर वर्मा व प्रिंस वर्मा सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों ने निशांत शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि शिव सेना हिन्द द्वारा किये जा रहे सनातन संस्कृति के सेवा कार्यो, गौ रक्षा अभियान, खात्मा लव जिहाद मुहिम, रेफरेंडम 2020 अभियान को असफल करने व धर्म परिवर्तन रोको मुहिम आंतकवाद तथा गैंगस्टरवाद के खिलाफ चलाई गई मुहिम से प्रभावित होकर वह शिव सेना हिन्द में शामिल हुए है तथा भविष्य में भी निशांत शर्मा के दिशा निर्देशानुसार देश हित व समाज की भलाई के लिए कार्य करेंगे।

Previous articleਜਨਤਕ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਨਿਵਾਰਨ ਕੈਂਪ ਦੌਰਾਨ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਡੀ. ਸੀ ਨੇ ਸੁਣੀਆਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ
Next articleदूसरी बच्ची के जन्म पर मिलेगी आर्थिक सहायता : मंत्री डॉ.बलजीत कौर