शुगर मिल मुकेरियां में सीजीएम संजय सिंह के नेतृत्व में लगाए गए ट्रैक्टर ट्रोलियों को रिफ्लेक्टर
मुकेरियां,20 दिसंबर(राजदार टाइम्स): शुगर मिल मुकेरियां की तरफ से सीजीएम संजय सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्रोलियों को रिफ्लेक्टर लगाए गए। जिसका शुभारम्भ उपपुलिस कप्तान रविन्द्र सिंह ने किया। किसानों को जानकारी देते हुए उपपुलिस कप्तान रविन्द्र सिंह ने बताया कि इस समय सर्दी का मौसम चल रहा है तथा धुंध के कारण सडक़ पर चलना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे में किसी भी दुर्घटना से बचाव के लिए अपनी ट्रैक्टर ट्राली व वाहनों में रिफ्लेक्टर अवश्य लगाने चाहिए। इससे दुर्घटना की संभावना काफी कम हो जाती है। उन्होंने किसानो से कहा कि शुगर मिल में गन्ना लेट समय अथवा रोड पर चलते समय ट्रैफिक नियमों की पालना करना चहिए, से ड्राइविंग कर न सिर्फ खुद को खतरे से बचाते है। बल्कि दुसरो को भी दुर्घटना से बचने में सहायता करते है। इस लिए वाहन चलाते समय किसी तरह की हड़बड़ी नहीं होनी चाहिए और ट्रेफिक नियमो की पलना भी जरूरी करना चाहिए।

सीजन में किसानो की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए लगाए जाते है ट्रैक्टर ट्रॉलियों में निशुल्क रिफ्लेक्टर : संजय सिंह
सीजीएम केन संजय सिंह ने उपपुलिस कप्तान रविन्द्र सिंह ने का स्वागत करते हुए बताया कि शुगर मिल मुकेरियां हर सीजन में किसानो की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उनके ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को नि:शुल्क रिफ्लेक्टर लगवाती है। उन्होंने सभी किसानो को अपनी ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर लगवाने की अपील की तथा मिल में आग खोरी रहित साफ सुथरा गन्ना सप्लाई करने का आग्रह भी किया। इस समय थाना प्रभारी बलविंदर सिंह, अशोक चौधरी, बलवंत सिंह गिल, संतोख सिंह, गुरनाम सिंह, हरनाम सिंह, बलवीर सिंह, तरसेम सिंह आदि भी उपस्थित थे।

Previous articleगुरुद्वारा रकाबगंज पहुंच प्रधानमंत्री ने दी श्री गुरु तेगबहादुर जी को श्रद्धांजलि
Next articleश्री राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास क्षेत्र भंगाला खंड की हुई बैठक