कहा, योग करने वालों को मिलता है उच्च रक्तचाप शुगर कोलस्ट्रोल और हृदय गति में लाभ
मुकेरियां,(अनिल/राजदार टाइम्स):
रोजाना योगा करने से मन शांत व शरीर निरोग रहता है। हम सभी को योगा को अपने दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिए ताकि आज के युग में शरीर को मुफ्त में बिमारीयों से बचाया जा सके व शरीर को तंदरुस्त व स्वस्थ्य रखा जा सके। यह शब्द भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगराम सिंह ने विश्व योग दिवस के अवसर पर पत्रकारों से विशएष बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि देखा गया है कि योग करने वालों को उच्च रक्तचाप शुगर कोलस्ट्रोल और हृदय गति में बाहुत लाभ मिलता है। योग युवावस्था बनाए राख्ने में फायदेमंद है। सम्पूर्ण शरीर को फायदा होता है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है। मांसपेशियों की शक्ति में इजाफा होता हैं। फेफड़े और दिल को ताकत मिलती है, रक्त शुद्ध होता है, शरीर लचकदार बनता है। मेरुदंड और रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती हैं। यह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए वरदान है। इसका प्रभाव शरीर के समस्त अंगों पर पड़ता है। इस समय पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मुनीश महाजन, पूर्व अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अमृत धनोया, भाजपा एनआरआई सैल के जिलाध्यक्ष विजय सेठी, संत गुरनाम सिंह गामा आदि भी उपस्थित थे।