मौसम विभिाग ने फिरोजपुर, मोगा, फाजिल्का, मानसा के लिए येलो अलर्ट
चण्ड़ीगढ,(राजदार टाइम्स):
पंजाब में आज से 4 दिन आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट किया गया है। वर्तमान में दो पश्चिम विक्षोभ एक साथ सक्रिय हो गए हैं। एक पश्चिम विक्षोभ केंद्रीय पाकिस्तान से लेकर हिमालय तक को प्रभावित कर रहा है। दूसरा पश्चिम विक्षोभ राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। चक्रवाती तेज हवाओं के चलते धूल भरी आंधी व बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 21 मार्च रात से लेकर 23 मार्च तक आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। अगामी 2 दिन के लिए फिरोजपुर, मोगा, फाजिल्का, मानसा के लिए येलो जबकि बाकी तमाम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में दिन का औसतन तापमान 30 डिग्री और रात का 14 डिग्री के बीच चल रहा है। मोहाली और जालंधर में दिन का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहा। लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पंजाब के सभी जिलों में सुबह और शाम की ठंडक है। हिमाचल के पहाड़ों में रात को 3 से 4 डिग्री टेंपरेचर की गिरावट जारी है, इस कारण भी मैदानी इलाके ठंडे हैं। फिलहाल 5 दिन गर्म हवाओं से राहत रहेगी।

Previous articleयदि केन्द्र सरकार द्वरा तीनों कृषि कानून लागू हुए तो कुछ नहीं बचेगा : अरविंद केजरीवाल
Next articleमहाराष्ट्र के गृह मंत्री के इस्तीफे पर सीएम करेंगे विचार कहा शरद पवार ने