शुक्रवार को विशेष तौर पर पहुँचे थे लुधियाना
लुधियाना,(राजदार टाइम्स ब्यूरो):
पिछले दिनों पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार दोपहर को केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर यहां विशेष रूप से पहुंचे। बनाए गए हैलीपैड पर भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल, भाजपा लीगल सैल के जिलाध्यक्ष एडवोकेट के.जी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारीयों ने उन्हें रिसीव किया। लुधियाना उत्तरी से भाजपा प्रत्याशी उम्मीदवार प्रवीण बांसल के पक्ष में आयोजित रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस, आप और शिअद ने वादों के नाम पर पंजाब की जनता से विश्वासघात किया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 111 दिन की सरकार में रेत माफिया और बदलियों से करोड़ों रुपए की अवैध राशि एकत्रित की। जिसे ईडी ने चन्नी के भांजे हनी के घर से बरामद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता 20 फऱवरी दिन रविवार को केजरीवाल के सपनों को पैक करके खाली हाथ वापस दिल्ली भेज देगी। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कातेंदु शर्मा, महामंत्री राम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, यशपाल जनोत्रा, जिला सचिव पंकज जैन, राजेश टीना, अभिषेक सिंगल, नवीन सैनी, अनिल ठाकुर, अमित डोगरा, चिराग सहगल, नवीन गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Previous articleगोशाला के लिए 5100 रुपए की धनराशि भेंट की
Next articleवोट के अधिकार का करें इस्तेमाल : इंद्रजीत गुप्ता