प्रदीप प्लाहा ने कहा कि रक्त का विकल्प भी केवल रक्त ही है

मुकरियां,26 दिसंबर(राजदार टाइम्स): ओबीसी मोर्चा राजनैतिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी प्रतिबद्ध है। इसी उपलक्ष्य में भारत के महान नेता स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपायी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा पंजाब के सभी जिलों में रक्त दान शिविर लगाए गए। जिसमे सैकड़ों स्थानीय लोगों ने रक्त दान कर देश के प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपरोक्त सबंधी जानकारी देते हुए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महासचिव प्रदीप प्लाहा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  राजिंदर बिट्टा के दिशा निर्देश अनुसार लोगों की भलाई व सुविधा हेतु भाजपा ओबीसी मोर्चा जन कल्याण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कोविड 19 तथा डेंगू वायरस के कारण ब्लड बैंको में रक्त की कमी निरंतर बनी रहती है। रक्त का विकल्प भी केवल रक्त ही है। इसी लिए रक्त दान शिविर लगा कर लोगों को प्रेरित किया गया ताकि ऐसे उपक्रम भविष्य में भी किए जाए और रक्त की कमी के कारण जीवन मृत्यु के भंवर में फसे हुए लोगों का जीवन बचाया जा सके।

Previous articleठाकुर सुरम पवार को एनजीओ सैल मंडल भंगाला का अध्यक्ष नियुक्त
Next articleभाजपा कार्यकर्ताओं प हमला करने वाले हो चुके हैं हताश व निराश : अश्वनी शर्मा