कहा, केन्द्र सरकार में बैठे लोग तानाशाह और लोगों को समझते हैं कीड़े मकौड़े
मानसर,(राजदार टाइम्स):
लोकतंत्र में लोगों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। लोग शांति से विरोध कर सकते हैं और जो लोग शांति से विरोध करते हैं, उन्हें सरकार या उनके नेताओं द्वारा सताया नहीं जा सकता है। यह शब्द आम आदमी पार्टी मुकेरियां के क्षेत्र प्रभारी प्रो.जीएस मुल्तानी ने गांव जाहदपुर जट्टान में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखमीरपुर क्षेत्र में भी भाजपा नेताओं ने शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों के एक समूह को कुचलने से चार किसानों की हत्या कर दी। यह लोकतंत्र और सभ्य समाज में बेहद निंदनीय है। इस तरह की घटना से पता चलता है कि केन्द्र सरकार में बैठे लोग तानाशाह हैं और लोगों को महज कीड़े मकौड़े ही समझते हैं। उनके दिल में जो कुछ भी आता है, वह करते हैं। आम आदमी पार्टी हमेशा से ऐसी व्यवस्था के खिलाफ रही है। हम चाहते हैं कि सभी को अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार होता है। उन्होंने कहा कि इन असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जाए और लखमीरपुर कांड में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाए। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, तांकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे। उन्होंने मारे गए किसानों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। इस समय पर अमरजीत सिंह सैनी, मंजीत सिंह, अमित कुमार, रमेश चंद्र, ठाकुर उपदेश सिंह, संजीव सोनी, बलविंदर सोनी, जतिंदर सिंह, अमरजीत सिंह अंबी, दर्शन सिंह, जतिंदर सिंह, मुबारक मसीह, जसपाल मसीह, सुभाष मसीह, उजाग्गर सिंह, कश्मीर मसीह, सोहन, मोहन, दीपक शर्मा, लक्की संहोत्रा, नम्बरदार कीरत राम, बिट्टू, बीरा, शोभित, गुलजार मसीह, सुनील खोसला, काका, राजू, फकीर चंद, राजिंदर सिंह बराड़, पियारा सिंह, जगदीश सिंह निक्का, बचन मसीह, पम्मा मसीह, पप्पू सिंह, महिंगा, नसीब, दलेर, आकाश, जोगिंदर, टाइटस के अलावा गांव के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Previous articleमीर भोज प्रतिहार जी की जयंती मनाई जाएगी 18 अक्टूबर दिन सोमवार को : मनदीप कटोच
Next articleडेंगू से त्रस्त पंजाब, सत्ता की लड़ाई में सरकार : सुरेश गुप्ता