कहा, संगत की भेंट से चलती है गुरुघरों की सेवा, संगत सक्षम है सब कुछ करने में
अमृतसर,(राजदार टाइम्स):
एसजीपीसी सिख पंथ की निर्वाचित प्रतिनिधि संस्था है, जोकि लगातार गुरुद्वारों के प्रबंधन के साथ-साथ धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए काम कर रही है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष वकील हरजिंदर सिंह धामी ने यह शब्द पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के उस बयान के बाद कहे। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरबाणी का प्रसारण पूरे विश्व में करने व उसके खर्च की जिम्मेदारी सरकार द्वारा उठाने की बात कही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री मान की सरकार को गुरुघरों के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। सरकार और धर्म के क्षेत्र के अपने-अपने निर्धारित काम हैं। गुरुबाणी प्रसारण के मामले पर जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह के आदेश के अनुसार एसजीपीसी ने पहले ही 7 सदस्यीय उप समिति गठित कर दी है। कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिरोमणि समिति के अध्यक्ष वकील धामी ने कहा कि संगत की भेंट से गुरुघरों की सेवा चलती है। संगत सब कुछ करने में सक्षम है। पंजाब के मुख्यमंत्री को धर्म के नाम पर राजनीति कर संगत को गुमराह करने के बजाय सरकार द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर ध्यान देना चाहिए।