चंडीगढ़,2 दिसंबर(राजदार टाइम्स): किसानों के समर्थन में पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टड़ निवास का घेराव करने की कोशिश की। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह मानें नहीं। मौके की स्थिति को देख पुलिस मे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बल का प्रयोग किया और वाटर कैनन का भी प्रयोग किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया, ऐसा बताया जा रहा है।