मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): भाजपा एन.जी.ओ सैल की एक विशेष बैठक जिलाध्यक्ष राजिन्द्र महाजन की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एनजीओ सैल भाजपा निपुन शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवी संगठनों का मुख्य कार्य समाज के उथान के लिए जरूरतमंद एवं गरीब लोगों की सहायता करना है। हमेशा ही संगठनों ने किसी भी समाज, वर्ग, धर्म एवं देश के निर्माण में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार काम करते समय हए कई समाजिक संगठनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इन समाज सेवी संस्थाओं को भाजपा की निति में जोड़ कर समाज एवं देश के उथान के लिए कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि भाजपा पंजाब के स्वयं सेवी संगठन प्रकोष्ट के जिला संयोजको की घोषणा जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश इकाई से विचार विमर्श करने के बाद संजय गर्ग को फतेहगढ़ साहिब, कशिश धमीजा, शीश पाल मलिक को संगरूर तथा बलदेव किशन गोयल जगराओं को स्वयं सेवी संगठन प्रकोष्ट के जिला संयोजक घोषित किए। इस समय पर प्रदेश कार्यकारनी सदस्य संदीप मिन्हास, शंभूू नाथ भारती, जितेश्चर आनन्द, विपन कुमार, मदन पाल, जसवीर सिंह, कमलजीत, सुशांत सचदेवा, विजय कुमार, लखविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, आदर्श मिन्हास, सुरजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

Previous articleसर्दी से बचाव के लिए शीघ्र ही किए जाएंगे स्लम बस्तियों में गर्म कपड़े वितरित : प्रदीप प्लाहा
Next articleस्टार पब्लिक स्कूल में मनाया गया लोहड़ी का त्यौहार धूमधाम से