संदीप मिन्हास की अध्यक्षता में हुई बैठक में जंगी, सेठू, शाकर, संदीप ने लिया हिस्सा
मुकेरियां,28 नवंबर(राजदार टाइम्स): भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में नगर कौसल चुनाव के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में पंजाब प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा नगर कौंसिल चुनाव मुकेरियां के लिए नियुक्त किए गए चुनाव प्रभारी उमेश शारदा विशेष रूप में शामिल हुए। बैठक उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सिर्फ कमल के फूल को अपना उम्मीदवार मानते हुए संघठन शक्ति के साथ पूरी मजबूती से कार्यकर्ताओं को चुनाव में उतरने का मंत्र दिया। उन्होंने कहां कि संगठन ही सरकारें बनाती है ना कि कोई सरकार संगठन बनाती है। भारतीय जनता पार्टी की तो कार्यशैली ही संगठन को मजबूत करने की रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपना-अपना बूथ संभाले और एक ही नारा लेकर चले कि मेरा बूथ सबसे मजबूत। उन्होंने कहा कि जहां चुनाव में उम्मीदवार का महत्व है, वहीं संगठन का उससे अधिक महत्व भी है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक जुटता के साथ आगामी नगर कौंसिल चुनाव में पार्टी की जीत के लिए पूरी तनदेही से कार्य करते हुए 15 की 15 सीट जीतकर एक बार फिर भाजपा की ही नगर पालिका बना कर प्रदेश भाजपा की झोली डालेंगे।
इस अवसर पर उमेश शाकर उपाध्यक्ष पंजाब भाजपा, अरुणेश शाकिर पूर्व मंत्री पंजाब, जंगी लाल महाजन हल्का इंचार्ज मुकेरियां, जिला महासचिव अजय कौशल सेठू, दविंद्र कुमार राम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंजाब, संदीप मन्हास, संग्राम सिंह, विकास मनकोटिया, मनीष महाजन, नेक मिन्हास उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पंजाब भाजपा, मंडल अध्यक्ष मुकेरियां नीरज साहनी बंटी, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा अंजना कटोच के इलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Previous articleकेंद्र सरकार समझे किसानों की पीड़ा को : रामपाल शर्मा
Next articleकेन्द्र सरकार किसानों की हर मांग पर चर्चा को तैयार कहा अमित शाह ने