कहा, बिना किसी शंका के कोविड टीकाकरण करवाएं सभी
दातारपुर,(एसपी शर्मा/राजदार टाइम्स):
वर्ष 2019 के नवम्बर महीने में कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर में से निकला और फैला था। अब वही कोरोना वैश्विक महामारी के रूप में पूरे विश्व में फैल चुका है। समाज सेवक एवं उद्योगपति मुकेश रंजन के मुताबिक यह वायरस बहुत ही खतरनाक है। सभी देश इससे अपने नागरिकों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। एक साल से भी ज्यादा समय हो गया परन्तु तमाम कोशिशों जैसे वैक्सीन उपलब्ध होने के बाबजूद आज तक इस पर कोई प्रभावी नियंत्रण न हो सका है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने दो वैक्सीन के माध्यम से 11 करोड़ लोगों को टीकाकरण कर पूूूरे विश्व को राह दिखाई है और कई अन्य देशों को वैक्सीन भी दी है। इतना सब होने के बाबजूद सफलता अभी कोसों दूर है। कई करोड़ लोग इसके संक्रमण के शिकार बने हैं और लाखों लोग इससे संक्रमित होने के कारण मर गए हैं। इसने संसार में भय व्याप्त है और देशों की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। मुकेश रंजन ने कहा इस महामारी ने इंसान को इंसान से अलग कर दिया है। किसी ने ऐसा नहीं सोचा होगा कि विज्ञान के इस युग में जबकि इंसान बहुत तरक्की कर चुका है। ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा जो मानव चांद, मंगल और सुदूर अन्तरिक्ष में जा चुका है। जिसने बड़े-बड़े विनाशकारी हथियारों को बनाया है, वह इस वायरस के सामने बेबस हो गया है। ऐसी स्थिति में अपने आप को बचाने के लिए केवल मास्क, सेनेटाइजर व सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा लोग बिना किसी शंका के कोविड टीकाकरण करवाएं। इसके अलावा लोगों को अपनी इम्युनिटी को मजबूत करना है। रोज लौंग, अश्वगंधा, तुलसी आदि का आयुर्वेदिक काढ़े का इस्तेमाल करें और डाक्टर से सलाह-मशवरा करते रहें। योग, सैर और व्यायाम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

Previous articleहिंदू धर्म की महान संस्कृति के बारे में अपने बच्चों को बताएं : जय कुमार
Next articleमंडियों में कोविड टीकाकरण शुरु, पहले दिन दाना मंडी रहीमपुर में 60 व्यक्तियों को लगी वैक्सीन : जिलाधीश अपनीत रियात