दो दिन पहले ही दिया था पनग्रेन चेयरमैनशिप से त्यागपत्र
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डाला सिरोपा
अमृतसर,(राजदार टाइम्स ब्यूरो):
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नजदीकी कहे जाने वाले माझा के कांग्रेसी नेता सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया ने दो दिन पहले ही पनग्रेन की चेयरमैनशिप से त्याग पत्र दिया था। याद रहे कि लाली मजीठिया ने दो दिन पहले ही कांग्रेस के हालातों पर चिंता जताते हुए पनग्रेन की चेयरमैनशिप से त्यागपत्र दे दिया था। लेकिन वह कांग्रेस की सदस्यता के बारे में कुछ हीं बोले थे। उनका कहना था कि कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। उन्होंने तो मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा पर भी सवाल खड़ा कर दिया था, कि पंजाब पुलिस की सुरक्षा होते हुए भी अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया कैसे गायब हो सकते हैं। लाली मजीठिया ने द्वारा त्यगपत्र देने के दो दिन बाद ही आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया है। जानकारी अनुसार बंद कमरे में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लाली मजीठिया को सिरोपा डालकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

Previous articleडिप्टी कमिश्नर ने ज़िला वासियों को दी नव वर्ष 2022 की शुभकामनाएं
Next articleबोले, पंजाब के मुख्यमंत्री