पंचकुला,(राजदार टाइम्स): नरेश नाज द्वारा स्थापित महिला काव्य मंच (रजि.) ने देश भक्ति के रंग काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। महिला काव्य मंच पंचकुला इकाई की श्रीमति आभा साहनी की अध्यक्षता में एवं राशि श्रीवास्तव अध्यक्ष ट्राइसिटी के सानिध्य में ये मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व माँ शारदे को पुष्प अर्पण कर श्रीमती रेणु अब्बी रेणू द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। पंचकूला इकाई की सचिव श्रीमती नीरू मित्तल नीर ने काव्य गोष्ठी का संचालन कुशलता पूर्वक किया। सभी कलमकारों ने शब्दरूपी पुष्प माँ शारदे के चरणों में आर्पित किये। इस मौके पर राशि श्रीवास्तव आभा मुकेश साहनी, सुनीता गर्ग, नीरु मित्तल नीर, गरिमा गर्ग, मंजू बिसला, अचला डिंगले, सरोज चोपड़ा, मोहिनी सचदेवा, रेणु अब्बी, रेणू उषा गर्ग, सोनिमा सत्या, संगीता कुंद्रा, मोहिनी मदान, मोनिका कटारिया, संगीता राय, सीता श्याम और ने अपनी कविताओं से माहौल को रंगारंग और सुरमई कर दिया। अंत: में कार्यक्रम की अध्यक्ष आभा मुकेश साहनी ने कार्यक्रम की समीक्षा की और मुख्य अतिथि राशि श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों के काव्य पाठ की प्रशंसा की। पंचकुला इकाई की अध्यक्ष सुनीता गर्ग ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Previous articleकर्नल जयदीप की अमूल्य शहादत युवाओं में भरती रहेगी राष्ट्र पर मर मिटने का जज्बा : कर्नल सलारिया
Next articleप्रॉपर्टी टैक्स के विरुद्ध कपड़े उतार प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी विधायक डब्लमेंट चार्जेस के नाम पर नगर निगम में मची लूट पर खामोश क्यों : संदीप सैनी