ग्राम नंगल खनोडा में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
तलवाड़ा,(राजदार टाइम्स): भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष बिट्टू की अध्यक्षता में ग्राम नंगल खनोडा में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में मिन्हास ने पार्टी संगठन की मजबूती संबंधी विचार विमर्श किया। अपने सम्बोधन में संजीव मन्हास ने कहा कि कांग्रेस घोषणाए कर पंजाब की जनता को गुमराह करने का काम न करे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पहले अपनी पार्टी के पदाधिकारियों को समझाएं क्योंकि वे खुद उनके द्वारा की जा रही घोषणाओं को स्वीकार नहीं करते हैं। इस अवसर पर परमजीत ठाकुर, जिला सचिव रणवीर सिंह, कुलजीत सिंह जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, मास्टर महिंदर सिंह, विपन ठाकुर, रोहित नम्बरदार, विनोद मिठू, राम महासचिव, गोल्डी, कृष्ण देव, प्रकाश चंद, पुष्पिंदर सिंह, मोनू, काला ठाकुर, गुप्ता, इंदु बाला, चंचला देवी आदि उपस्थित थे।

Previous articleਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕੇ ’ਚ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ’ਚ ਨਹੀਂ ਆਉਣ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਕੋਈ ਕਮੀ : ਸੁੰਦਰ ਸ਼ਾਮ ਅਰੋੜਾ
Next articleकैम्ब्रिज इंटर नैशनल स्कूल में तीन दिवसीय सहोदया स्पोर्ट समीट की ओपनिंग सेरेमनी