डाक्टर विनोद ने आप छोड़ थामा भाजपा का कमल
हुए सीमा देवी के हाथ मजबूत
भोआ/पठानकोट,(राज चौधरी):
आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब गांव नड़ोली से आप पार्टी के नेता डाक्टर विनोद कुमार पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। शहर के एक होटल में प्रैस कांफेंस भी रखी गई। जिसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, बीजेपी नेता विनोद कुमार, नरिंद्र परमार पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रवक्ता योगेश ठाकुर भी विशेष तौर पर शामिल हुए और उन्होंने डाक्टर विनोद कुमार को पार्टी का सिरोपा डालकर पार्टी ज्वाइन करवाई। जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि हलका भोआ में आप पार्टी को स्टेंड करने वाले गांव नड़ोली के रहने वाले डाक्टर विनोद कुमार पहले सख्श थे और 2017 में विधान सभा चुनावों के दौरान आप आदमी पार्टी की ओर से इन्हें पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया था और कुछ दिनों बाद पार्टी हाई कमान ने इनसे टिकट वापिस लेकर किसी ओर व्यक्ति के हाथ सौंप दी। जिसके बाद डाक्टर विनोद कुमार हलका भोआ से आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े। अब भी फिर से आप पार्टी की ओर से इन्हें इस्तेमाल करके छोड़ दिया और इनकी जगह लाल चंद कटारूचक्क को टिकट देकर पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया। डाक्टर विनोद कुमार ने कहा कि आप पार्टी की फेरबदल नीतियों की वजह से ही उन्होंने पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थामा है। जिस पार्टी में व्यक्ति का मान सम्मान नहीं, वह ज्यादातर नहीं चल पाती। पंजाब का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में ही है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। डाक्टर विनोद कुमार के भाजपा पार्टी ज्वाइन करने से भाजपा प्रत्याशी सीमा देवी के हाथ मजबूत हुए है।

Previous articleकैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल में मनाया गया वर्चुअल माध्यम से ग्रैंड पेरेंटस डे
Next articleਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦਿੱਲੀ `ਚ ਸਿੱਖ ਕਤਲੇਆਮ ਕਰਾ ਕੇ ਰੰਗੇ ਖੂਨ ਨਾਲ ਹੱਥ