मुकेरियां,26 दिसंबर(राजदार टाइम्स): पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपाई का जन्मदिवस भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मंडल भाजपा अध्यक्ष नीरज साहनी बंटी की अध्यक्षता में स्थानीय मनकोटिया फार्म में मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद मुकेरियां के चुनाव हेतु नियुक्त भाजपा प्रभारी उमेश शारदा, पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जग्गी लाल महाजन, पूर्व मंत्री अरुणेश शाकर, जिला भाजपा महामंत्री अजय कौशल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र राम, जिला उपाध्यक्ष संग्राम  सिंह, विकास मनकोटिया, मेक मिन्हास  मोनिका अरोड़ा इत्यादि ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई को पुष्पांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उमेश शारदा, अरुणेश शाकर, जंगी लाल महाजन एवं अजय कौशल सेठु ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई के जीवन पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं उनके दर्शाए गए आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल करने हेतु पूर्णरूपेण समर्पित होकर नीतियों को क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज राष्ट्र के 90000000 किसानों के खातों में प्रति किसान 2 हजार किसानों के खातों में ट्रांसफर गए हैं। जिसका भाजपा किसान मोर्चा सहित सभी वर्गों द्वारा भरपूर स्वागत किया गया है।

Previous articleअकेले रह रहे बुजुर्गो की देखभाल हमारा सामाजिक दायित्व : अविनाश राय खन्ना
Next articleआधुनिक युग में शिक्षा के लिए स्मार्ट फोन स्कूली छात्रों के लिए जरूरी : श्रीमती इंदु बाला