दसूहा, (राजदार टाइम्स): हमारे लिए पंजाब के किसान भी जिंदावाद हैं।पंजाब के मजदूर भी जिंदावाद हैं ओर पंजाब में रहने वाले सभी धर्मों के लोग जिंदावाद हैं, लेकिन किसान आंदोलन की आड़ में की जा रही गुंडागर्दी मुर्दाबाद है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास ने आज यहां जारी एक प्रेस बयान में कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि भाजपा विरोधी पार्टियों के कुछ लोगों ने भाजपा द्वारा दशहरा दिवाली की मुबारकबाद के लगे फ्लेक्स को फाड़ दिया है। जोकि फ्लेक्स दसूहा शहर के अंदर लगाए थे। उन्होंने कहा कि वह इन लोगों से पूछना चाहता हैं कि ये लोग हिंदू त्योहारों पर ही गुंडागर्दी क्यो कर रहे हैं। अगर ये लोग खुद को किसान मानते हैं तो दूसरी राजनीतिक पार्टियों के बोर्ड क्यों नहीं उतारते। अगर बात किसान की आती है तो वह खुद एक किसान हैं। आज भी उनका मुख्य पेशा खेती है, वह खुद एक किसान हैं और उन्हें किसानी से प्यार है। उनके लिए पंजाब का किसान भी जिंदावाद है और पंजाब का मजदूर भी जिंदावाद है और पंजाब की अमन शांति व पंजाब का हर धर्म भी जिंदावाद है। संजीव ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार है लेकिन गुंडागर्दी करने का नहीं।ऐसे लोग पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं। हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ छेड़छाड़ की जा रही है लेकिन हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। इसलिए राजनीति से ऊपर उठकर हमें पंजाब में शांति पसंद है। मन्हास ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए दसूहा में माहौल खराब कर रहे हैं। वह उनको चेतावनी देना चाहता हैं कि इनकी ऐसी हरकतों से घबराने वाले नहीं ।भाजपा जिन्दावाद है और जिन्दावाद रहेगी।

Previous articleजिले में निर्विघ्न बनाई जाए धान की खरीद: राज कमल चौधरी
Next articleशहीद मनदीप सिंह की कुर्बानी को देश लंबे समय तक याद रखेगा : मुख्यमंत्री चन्नी