चण्ड़ीगढ़,(राजदार टाइम्स): भाजपा के मुकेरियां से विधायक जंगी लाल महाजन ने आज पंजाब विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा से उनके विधानसभा कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। भाजपा विधायक जंगी लाल महाजन ने बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में विधानसभा अध्यक्ष को अवगत करवाया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि वह सभी सदस्यों को उनका बनता समय देंगे तथा सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का समय देंगे। इस समय पर उनके साथ भाजपा के जिला मुकेरियां से महामंत्री अजय कौशल सेठु भी उपास्थि थे।