नरेंद्र डडवाल एक्स सर्विसमैन सेल के जिलाध्यक्ष नियुक्त
गढ़दीवाला,(राजदार टाइम्स)
: भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन गुरविंदर सिंह की अध्यक्षता में ग्राम फतेहपुर में एक बैठक हुई। जिसमें पूर्व मंत्री तीक्षन सूद व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास विशेष रूप से उपस्थित हुए। पूर्व मंत्री तीक्षन सूद व जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास ने नरेश डडवाल को भाजपा में शामिल किया तथा उन्हें एक्स सर्विसमैन सेल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। अपने सम्बोधन में पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की जनहित नीतियों को देखते हुए कई लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर सभी का पूरा सम्मान होगा। पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा ऑनलाइन ग्रांट पंचायतों के खाते में जमा की जा रही है। सूद ने कहा कि मोदी सरकार विकास के साथ-साथ सभी वर्गों के बारे में चिंतित है। जनता खुद समझदार है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी झूठ बोल कर लोगों को ज्यादा दिन तक गुमराह नहीं कर सकते। पंजाब के लोग कांगरेस को कबी भी माफ नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि नरेश डडवाल के आने से भाजपा पहले से अधिक मजबूत होगी। नवनियुक्त एक्स सर्विसमैन सेल के जिलाध्यक्ष नरेश डडवाल ने कहा कि वह दी गई नई जिम्मेदारी को तन-मन-धन से पूरा करेंगे। इस समय पर कैप्टन कर्ण सिंह, शिव दयाल पूर्व पार्षद, योगेश सपरा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, राजिंदर पपु, बसंत सिंह, कैप्टन कपूर सिंह, रेशम सिंह, ललित शर्मा, सूंदर शर्मा, गगन सिंह, गोपाल ऐरी शहरी अध्यक्ष, कांता देवी आदि भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए।

Previous articleਕਿਸਾਨੀ ਸੰਘਰਸ਼ ਜਿੱਤਕੇ ਪਰਤੇ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਦਾ ਤੁਰ ਪਤੀ ਚ ਸਨਮਾਨ
Next articleजिले के किसानों, किसान समूहों, सहकारी सभाओं, ग्राम पंचायतों व किसान उत्पादक संगठनों को कृषि मशीनरी पर की गई सब्सिडी की अदायगी