पूर्व अध्यक्ष कुंदन लाल जिला सचिव नियुक्त
दसूहा,/मुकेरियां,(राजदार टाइम्स):
भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास की अध्यक्षता में एक बैठक जिला कार्यालय हुई। बैठक में जिला प्रभारी विपन महाजन विशेष रूप में शामिल हुए। बैठक में भाजपा हाई कमान के निर्देश अनुसार भाजपा मंडल दसूहा से सरदार रुपिंदर सिंह को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रुपिंदर सिंह को मंडल अध्यक्ष नियुक्ती उपरंत पूर्व अध्यक्ष कुंदन लाल को पार्टी ने जिला सचिव नियुक्त किया। बैठक उपरंत भाजपा जिला प्रभारी विपन महाजन व जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास ने कहा कि भाजपा में मेहनती, ईमानदार, कर्मठ पार्टी कार्यकर्ता का हमेशा ही सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियो से दसूहा व भाजपा जिला मुकेरियां में पार्टी और भी मजबूत होगी। महाजन ने कहा कि भाजपा अच्छा कार्य करने वाले लोगों को जिम्मेदारियां देकर उनका सम्मान कर रही है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में अन्य मेहनती कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष सरदार रुपिंदर सिंह को जल्दी ही मंडल की नई टीम बनाने के लिए कहा गया है। नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष सरदार रुपिंदर सिंह ने कहा कि वह पार्टी हाई कमान के तेहे दिल से अभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने उन जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को यह जुम्मेवारी दे कर उनका सम्मान किया है। वह पार्टी द्वारा दी गई जुम्मेवारी को पूरी तन्देही से निभाएंगे तथा आने वाले विधान सभा के चुनावों में पार्टी की विजय के लिए दिन रात एक कर केन्द्र सरकार की नीतियों को घर-घर पहुँचाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री अजय कौशल सेठु, जिला उपाध्यक्ष संग्राम सिंह, कैप्टन कर्ण सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत धनोआ, नीरज जैन, विक्की अरोड़ा, संत गुरनाम सिंह गामा, विनोद सिंह, जतिन कुमार, राहुल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous articleअविनाश राय खन्ना ने रैडक्रास के विभिन्न पहलुओं को लेकर की राज्यपाल से चर्चा
Next articleस्वर्णिम विजय मशाल यात्रा का सीमावर्ती कस्बा बमियाल में हुआ भव्य स्वागत