चिट्ठी आई है कुल्लू से, कांग्रेस खत्म होगी ठोको ताली और बाबा जी के ठुल्लू से
पठानकोट,(राज चौधरी राजदार टाइम्स):
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्र पठानकोट से प्रत्याशी अश्विनी शर्मा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में तूफानी दौरे किए जा रहे हैं। विभिन्न सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहां कि आम आदमी पार्टी से देश को ज्यादा खतरा है। कांग्रेस सिर्फ घोटाले करती है, आम आदमी पार्टी के केजरीवाल आतंकवादियों के घरों में रात गुजरते हैं। इसी से पता चल जाता है कि केजरीवाल देश के लिए कितने घातक हैं। उन्होंने विधान सभा पठानकोट के गांवों की जनता से सवाल करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों के उनके कार्यकाल के बाद उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बाद कांग्रेसी विधायक द्वारा कितने कार्य करवाए गए हैं। इस पर गांव निवासियों द्वारा एक स्वर में कहा गया कि कांग्रेसी विधायक तो पिछले 5 वर्षों में यहां दिखाई ही नहीं दिए हैं, तो विकास कार्य की अपेक्षा कैसी। अश्विनी शर्मा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी विकास कार्यों का ढिंढोरा नहीं पीटा, उसके दावे करते हुए फार्म नहीं भरवाए। जबकि विधायक पठानकोट द्वारा मोबाइल, घर-घर नौकरी इत्यादि के फार्म भरवाए गए। केजरीवाल की पार्टी महिलाओं को एक हजार रूपए पेंशन देने के फार्म भरवाती रही है। उन्होंने कहा कि विधायक पठानकोट अपने दावों पर तो खरा उतर नहीं सके। केजरीवाल की पार्टी अपने दिल्ली की महिलाओं को एक हजार रूपए नहीं दे सकी, वह यहां पर एक हजार रूपए कैसे दे पाएगी। इनके दावों पर यकीन करें तो इन्हें 25 से 30 हजार करोड रुपए प्रतिमाह चाहिए होगा, जो यह कहां से लाएंगे। आज पंजाब प्रदेश विकास कार्यों में मणिपुर से भी नीचे जा चुका है, यह पिछले 5 वर्ष की कांग्रेस की लूट और बंदरबांट का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा पठानकोट में इतने विकास कार्य करवाए जाने के बावजूद उन्हें वोटे क्यों नहीं मिलीं? तो गांव के प्रमुख व्यक्तियों ने जवाब दिया कि हमें बरगलाया गया था।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुफ्त की चीजें तथा घर घर नौकरी, लैपटॉप, मोबाइल फोन इत्यादि के दावे करते हुए झूठे सपने दिखाए गए। नशा मुक्त पंजाब बनाने के बड़े-बड़े दावे किए गए। जबकि बाद में नशा तस्करों से हाथ मिला लिया गया, रेत बजरी सस्ती करने के दावे किए गए। गरीब लोगों ने इन दावों पर विश्वास करते हुए इस पार्टी को वोट दे दी। जबकि रेत बजरी के दाम इनकी सरकार आने के पश्चात कई गुना बढ़ गए। गांव वासियों ने मोदी सरकार की नीतियों पर मुहर लगाने का वायदा करते हुए अश्विनी शर्मा के हाथ मजबूत करने हेतु नारेबाजी की तथा जगह-जगह पर अश्विनी शर्मा का स्वागत फूल मालाओं से किया गया ग्राम फुलडा में आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस को अलविदा कहकर काफी बड़ी संख्या में नौजवानों का जत्था अश्विनी शर्मा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ। जिन्हें सिरोपा भेंट कर अश्विनी शर्मा ने पार्टी में शामिल किया तथा उन्हें उनका पूरा बनता मान सम्मान देने की घोषणा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देहाती नरेंद्र सिंह पम्मी, जिला सचिव राजेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष ठाकुर, भाजपा नेता राजपाल सिंह, उपाध्यक्ष जिला पठानकोट विजय कुमार, भाजपा नेता सरदार युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में अरुण सिंह, आदित्य राणा अभिषेक, रॉकी, लवली, तुषार नंगल भूर, पंकू कौन्तरपुर इत्यादि युवा नेता विभिन्न पार्टियों को छोडक़र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए भाजपा में शामिल हो गए। इसी तरह गांव जिंदड़ी में मीना रानी एवं बिना देवी अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए अपने परिवार सहित भाजपा में शामिल हो गई। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष गोल्डी भूर, प्रदीप मिन्हास, जनक सिंह मिन्हास, राजीव महाजन काला, पवन शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य, जिला सोशल मीडिया प्रभारी बिंदा सैनी, भाजपा जिला ऑफिस सचिव मोंटू चोपड़ा इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित हुए।

Previous articleआम आदमी पार्टी प्रत्याशी विभूति शर्मा ने चुनावी रैली कर किया विभिन्न गांव का दौरा
Next articleकांग्रेस इधर-उधर की बातें करके अपना और जनता का समय बरबाद न करे : कर्मवीर बाली