कहा, राज्य का महौल खराब कर रहे हैं कांग्रेसी नेता

होशियारपुर,30 दिसंबर(राजदार टाइम्स): भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब की कांग्रेस सरकार व सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के प्रदर्शन करते हुए जिला पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए एक ज्ञापन दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब की कांग्रेस सरकार व लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला जला कर रोष प्रदर्शन कर उनके खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस व उसके नेता राज्य का महौल खराब करने के लिए लगे हुए है व अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद रवनीत बिट्टू घटिया शब्दवाली प्रयोग कर महौल को खराब कर रहे हैं। जिस कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। इस संबंध में एक ज्ञापन जिला पुलिस को दिया गया।  इस समय पर जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास, डॉ.रमन घई, कैप्टन कर्ण सिंह के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleश्री गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा डाला जा रहा है शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान
Next articleकांग्रेस सांसद बिट्टू के लाशें बिछाने वाले बयान के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पुतला