चण्ड़ीगढ़,17 दिसंबर(राजदार टाइम्स): भारत-पाक के बीच 1971 के युद्ध में ऐतिहासिक जीत की याद में विजय दिवस मनाया गया। जिसमें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही देश की एकजुटता की लड़ाई लड़ती रही है और सबको साथ लेकर चलती रही है। धर्मनिरपेक्षता इसका सर्वोच्च आदर्श रहा है। जबकि भाजपा अंग्रेजों की नीति पर चलते हुए फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दुश्मन देश पाकिस्तान के टुकड़े कर दिए थे, लेकिन अब भाजपा सरकार देश के भाईचारे के ही टुकड़े करने में लगी हुई है। देश में एक कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, जिसने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बना दिया था। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी है, जिसके प्रधानमंत्री अपने ही देश के अंदर भाईचारे के टुकड़े-टुकड़े करने में लगे हैं।
जाखड़ ने कहा कि आज देश 1971 युद्ध के वीरों को नमन कर रहा है और इस जंग के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने ही किसानों को ठंडी रातों में दिल्ली की सडक़ों पर सोने को मजबूर किया हुआ है।

Previous articleअटारी बॉर्डर पर मार गिराए सीमा सुरक्षा बल ने दो घुसपैठिए,
Next articleसरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए आशा की किरण बने मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह : राज कुमार