पंजाब के इतिहास में होगी अब तक की सबसे बड़ी रैली : संजीव मिन्हास
तलवाड़ा से भी अंकित राणा के नेतृत्व में भारी संख्यां में कार्यकर्ता पहुँचे रैली स्थल पर
दसूहा,(राजदार टाइम्स):
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फिरोजपुर रैली के लिए बसों व गाडिय़ों के काफिले में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास नेतृत्व मे रवाना हुए। रैली में आऐ भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं से गदगद जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास ने कहा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए कार्यकर्ताओं के जोश से पंजाब में भाजपा की सरकार बनने में अब कोई शक नहीं रह जाता है। पंजाब में भाजपा ही सरकार बनाएगी।

मोदी की रैली से प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बडा है। मंडल भाजाप से महासचिव लवकेश बत्रा के नेतृत्व में भी भारी संख्या में कार्यकर्ता इस रैली में पहुँचे। इसी तरह से तलवाड़ा से भी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश नेता अंकित राणा के नेतृत्व में सैंकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में हिस्सा लेनें के पहुँचे।

इस समय पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राणा रघुनाथ सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश सपरा, मंडलाध्यक्ष रूपिंदर सिंह, मंडलाध्यक्ष कैप्टन शाम सिंह, मंडलाध्यक्ष सुभाष बिट्टू, विपन कुमार कामही देवी, कुलजीत सिंह, विनोद मिठू, लवकेश बत्रा, राणा मंगल सिंह, कृष्ण कुमार मुरली, जगप्रीत सिंह शाही, ओंकार बाजाचक्क, श्रीराम, परमजीत ठाकुर, रणवीर सिंह, नरेश ठाकुर, प्रमोद सिंह, शिव पाल, नरेश कुमार, सरवन सिंह, धर्म पाल, दिल राम, मंजीत कुमार मकोवाल, दलजीत सिंह जीतू, जनक राज आदि के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए।

Previous articleनव वर्ष की शुरुआत, सपनों के रोजगार के साथ
Next articleब्रेकिंग न्यूज-प्रधानमंत्री फिरोजपुर रैली में जाने का कार्यक्रम हुआ रद्द