कहा, आरोपी अधिकारियों पर की जाए कड़ी कार्यवाही, देश के राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

मंडल भाजपा की आपसी लड़ाई आई खुल कर सामने
दसूहा,(राजदार टाइम्स):
विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय समक्ष पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर धरना दिया। जिसमें क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि गत बुधवार को फिरोजपुर में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली दौरान जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक गया, वही पर ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले को रोका ही नहीं गया बल्कि पंजाब सरकार के कहने पर उन्हें जान-माल का नुकसान करने का प्रयास भी किया। जिसकी पंजाब के ही नहीं, बल्कि देश के लोग कड़ी निंदा करते हैं।

जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रघुनाथ सिंह राणा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फिरोजपुर में किया गया व्यवहार, पंजाब सरकार की हताशा और निराशा का प्रतीक है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को फटकार लगाई और उनसे पूछा कि यदि प्रधानमंत्री के काफिले की ओर जाने वाली सडक़ खाली नहीं है तो पंजाब पुलिस के डीजीपी ने काफिले को आगे जाने क्यों दिया…? मिन्हास व रघुनाथ राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा था कि उन्होंने रैली के लिए 10 हजार पुलिस कर्मी तैनात किए थे। जबकि यह सारे पुलिस कर्मी भाजपा कार्यकर्ताओं को रैली स्थान पर जाने से रोकने का काम कर थे। इस मौके पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और डीजीपी को तुरंत परभाव से बर्खास्त करने की मांग की। इस अवसर पर परमजीत ठाकुर, रिंपा शर्मा, मंडलाध्यक्ष दसूहा स.रूपिंदर सिंह, मंडलाध्यक्ष बड़ला कैप्टन शाम सिंह, मंडलाध्यक्ष सुभाष बिट्टू, जगप्रीत सिंह शाही, जसवीर सिंह, दलजीत जीतू, योगेश सपरा, रमन कुमार टोहलू, लक्की बत्रा, सतीश कुमार, शमशेर सिंह, दर्शन सिंह, बलबीर राणा, रघुवीर सिंह, कैप्टन कर्ण सिंह, गुरविंदर सिंह, अमित तलवाड़, मास्टर महिंद्र सिंह, राधे शाम, श्रीराम, मंजू कुमारी, नरेश कुमार, कमल किशोर, सतपाल राणा, विपन कुमार, एडवोकेट शुव सरोच के अलावा भारी सख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रविन्द्र रवि के नेतृत्व में भी दिया ज्ञापन
मंडल भाजपा की लड़ाई आज खुलकर उस समय सामने आ गई जब, भाजपा के एक गुट ने प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रविन्द्र रवि के नेतृत्व में भी राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उप मंडलाधिकारी कार्यलाय अधिकारियों को दिया। जिसमें कहा गया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे दौरान उनकी सुरक्षा मे हुई लापरवाही से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंजाब में कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा। इसलिए मौजूदा सरकार को तुरंत चलता कर आरोपी अधिकारियों पर कार्यवाही करना चाहिए। इस समय पर कुंदन लाल, महिला नेत्री रजनी कौशल, रिम्पी रल्हन, कण्व रल्हन, ठाकुर विवेक सिंह रिंका, वकील शुभ सरोच, पूर्व पार्षद सतीश घई, वरिष्ठ युवा मनजीत सिंह चीमा, राजीव आनंद के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Previous articleਨਰੋਆ ਪੰਜਾਬ’ ਵਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਲੋਹੜੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ
Next articleप्रधानमंत्री को अपने पंजाब दौरे को बीच में छोड़ कर जाना राज्य का भारी आर्थिक नुक्सान : रविन्द्र रवि