अपनी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति हेतु भाजपा मंडल के काम मे कर रहे हैं रुकावट खड़ी : भाजपा नेता
कहा, की जा रही है कार्यकर्ताओं के मन मे दुविधा उतपन्न
दसूहा,(राजदार टाइम्स):
भाजपा मण्डल की एक आपात बैठक भाजपा कार्यालय में मण्डल अध्यक्ष कुंदन लाल की अध्यक्षता में हुई। यह बैठक भाजपा जिला मुकेरियां के अध्यक्ष संजीव मिन्हास की पार्टी के संवैधानिक पद पर आसीन मण्डल अध्यक्ष को अपदस्थ करने व भाजपा मंडल को अस्थिर करने की कोशिशों से उतपन्न हुई परिस्थितयों पर विचार करने के लिए बुलाई गई। जानकारी देते हुए कुन्दन लाल ने बताया कि बैठक में उपरोक्त परिस्थितियों के मद्देनजर मण्डल महामंत्री अमन भनोट ने कुछ प्रस्ताव पेश किया। जिनमें दसूहा मण्डल के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकमत से इस बात पर सहमत है कि पिछले एक साल से भाजपा मुकेरियां जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास अपनी निजी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति हेतु लगातार दसूहा भाजपा मंडल के काम मे किसी न किसी प्रकार की रुकावट खड़ी कर रहा है। यहाँ तक कि जो प्रोग्राम पार्टी के प्रदेश दफ़्तर द्वारा मण्डल के करने के लिए निर्धारित किये जाते है। उनको भी पूरा करने से जिलाध्यक्ष द्वारा मण्डल को रोका जाता रहा है, यां फिर मण्डल के समानांतर अन्य जगह पर प्रोग्राम करके कार्यकर्ताओं के मन मे दुविधा उतपन्न की जा रही है। हद तो उस समय हो गयी जब मण्डल के कुछ पदाधिकारियों को सोशल मीडिया से पता चला कि जिलाध्यक्ष द्वारा मण्डल के मौजूदा अध्यक्ष कुंदन लाल की जगह पर पार्टी सविंधान के विपरीत जा कर किसी अन्य को दसूहा मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि पिछले दो साल में मौजूद मण्डल अध्यक्ष द्वारा विषम और विपरीत परिस्थितियों में भी मण्डल को बहुत ही कुशलता से चलाया जा रहा था। तो ऐसे में जि़लाध्यक्ष को कैसी मजबूरी आन पड़ी थी जोकि मौजूद मण्डल अध्यक्ष को विश्वास में लिए या उनको बिना कोई कारण बताओ नोटिस जारी किए बगैर असंवैधानिक रूप से पद से अपदस्थ कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष का यह कायरतापूर्वक और पार्टी के संविधान के विरुद्ध किया गया कृत्य भाजपा दसूहा मण्डल के अभी सदस्यों को एकमत से अस्वीकार्य है। जिलाध्यक्ष के इस कदम का पुरजोर विरोध करती है और ध्वनिमत से यह प्रस्ताव पारित करती है कि भाजपा मंडल मौजूदा मण्डल अध्यक्ष कुंदन लाल के इलावा किसी और का नेतृत्व स्वीकार नही करेगा। यह भी पारित किया गया कि जिलाध्यक्ष के इस पार्टी विरोधी कार्य के लिए प्रदेश नेतृत्व को आग्रह किया जाता है कि बतौर जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास, कार्यकर्ताओं में अपना विश्वास खो चुके है। उनको जल्द से जल्द पदमुक्त करके जिला मुकेरियां भाजपा को नया अध्यक्ष प्रदान किया जाए। जिसके नेतृत्व में दसूहा मण्डल आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा और जीतेगा।

Previous articleशक्ति केंद्र हाजीपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का मनाया गया जन्मदिन
Next articleपंजाब कैबिनेट के 15 नए मंत्रियों ने ली शपथ