नेता व कार्यकत्र्ता एकजुट होकर कर रहे हैं पार्टी के लिए कार्य
कपूरथला,9 दिसंबर(राजदार टाइम्स): पंजाब में नव वर्ष में नो नगर निगम,120 नगर परिषदों व नगर पंचायतों के चुनाव होने जा रहे हैं। हैं। इन निकाय चुनाव को वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। जिसमें भाजपा के अकेले चुनाव लडऩे की सियासी ताकत का अंदाजा हो जाएगा। अकाली दल से नाता टूटने के बाद पंजाब में भाजपा अपने पैरों पर खड़े होने की कवायद में है। ऐसे में भाजपा ने वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में अपने दम पर सभी 117 सीटों पर लडऩे की घोषणा की है। लेकिन भाजपा का राज्य में लिटमस टेस्ट अगले साल जनवरी में होने वाले निकाय चुनाव में ही हो जाएगा। दरअसल, भाजपा के वर्ष 1996 में अकाली दल के साथ हाथ मिलाने के बाद दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ती आई हैं, लेकिन अब 24 साल पुराना गठबंधन टूटने के बाद भाजपा एकला चलो की राह पर है। भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के सह संयोजक यगदत्त ऐरी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी ने 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर लडऩे की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में भाजपा को भले ही पंजाब में अपना राजनीतिक आधार बढ़ाने का मौका नजर आ रहा हो, लेकिन पार्टी को अपने दम पर लडऩे की असली ताकत का एहसास जनवरी में होने वाले निकाय चुनाव में ही हो जाएगा। पंजाब में विधान सभा चुनाव से पहले नो नगर निगम, 120 नगर परिषदों व नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं। पंजाब सरकार निकाय चुनाव कराने की तैयारियों में जुटी है। जनवरी तक चुनाव कराए जाने की संभावना है। मार्च 2022 में पंजाब विधान सभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए राज्य के नगर निगम और नगर परिषदों के चुनावों को 2022 का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है। भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य यगदत्त ऐरी ने घोषण की है कि इस बार के स्थानीय चुनाव में पार्टी की तरफ से सभी 50 वार्ड में चुनाव चिन्ह के साथ उम्मीदवार उतारे जाएंगे। भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य यगदत्त ऐरी वह आज यहां पर संवादाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं लोकसभा विस्तारक मनु धीर भी उपस्थित थे।

Previous articleएमएसपी पर बनाया जाएगा कानून, एपीएमसी में होंगे बदलाव, केंद्र सरकार का किसानों को लिखित प्रस्ताव
Next articleपंजाब के महौल को देखते हुए हिंदू नेताओं को कि जाए सुरक्षा प्रदान : रामपाल शर्मा