दसूहा,22 दिसंबर(राजदार टाइम्स): ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान श्री परशुराम जयंती की छुट्टी के लिए पंजाब सरकार का किया गया धन्यवाद। पंजाब सरकार द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर छुट्टी करने की घोषणा पर ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर पाई जा रही है। इस संबंधी राजदार टाइम्स से विशेष बातचीत करते हुए ब्राह्मण सभा दसूहा के अध्यक्ष सोहन लाल पराशर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इस बार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर छुट्टी करने की घोषणा से समूह ब्राह्मण परिवारों में खुशी की लहर पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यह छुट्टी करने के लिए ब्राह्मण सभा दसूहा की समूह कार्यकरनी पंजाब सरकार का धन्यवाद करती है।

Previous articleगन्ने की कीमत 350 रूपए प्रति क्विंटल करे कैप्टन सरकार : शम्भू भारती
Next articleविधायक डोगरा ने किया दसूहा क्रिकेट एसोसिएशन सोसाइटी द्वारा निर्मित नए नेट ट्रेनिंग एरिया का उद्घाटन