लखबीर सिंह भगवान वाल्मीकि शक्ति सेना ब्लॉक शहरी के उपाध्यक्ष नियुक्त
टांड़ा उड़मुड़,28 नवंबर(राजदार टाइम्स): भगवान वाल्मीकि शक्ति सेना (रजि.) पंजाब द्वारा एक विशेष बैठक हुई। जिसमें शक्ति सेना के प्रदेशाध्यक्ष वकील अजय कुमार मुख्य महिमान के रूप में शामिल हुए। बैठक में ऑटो रिक्शा यूनियन टांडा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भगवान वाल्मीकि शक्ति सेना में शामिल हो गए। ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष लखबीर सिंह को भगवान वाल्मीकि शक्ति सेना का ब्लॉक शहरी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपरांत अपने विचार रखते हुए प्रदेशाध्यक्ष वकील अजय कुमार ने कहा कि भगवान वाल्मीकि शक्ति सेना एक ऐसा संगठन है। जिसके साथ हर वर्ग एवं जाति के लोग जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि शक्ति सेना एक ऐसा परिवार है, जिसमें हर सदस्य को उसका बनता आदर और सत्कार दिया जाता है। यही कारण है कि आज पंजाब भर में बहुत बड़ी गिनती में लोग इस संगठन के साथ जुड़ रहे हैं। भगवान वाल्मीकि शक्ति सेना का प्रमुख उद्देश्य लोगों में और खास तौर पर युवाओं में अपने राष्ट्र और अपने धर्म के प्रति प्रेम को बढ़ावा देना और अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। इसी उद्देश्य के तहत भगवान वाल्मीकि शक्ति सेना के हजारों युवा दिन रात अपने राष्ट्र एवं अपने धर्म के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हुए अनेकों समाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने में लगे हुए हैं। प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार ने संगठन में शामिल हुए नए साथियों को सम्मानित कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राकेश कुमार प्रदेश सचिव, एडवोकेट राजन थापर, मनदीप कुमार मन्ना जिला ग्रामीण अध्यक्ष, विजय मट्टू जिला उपाध्यक्ष, जगतार सिंह लड्डू ब्लॉक टांडा अध्यक्ष, लक्की जाजा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष, बब्बू रांदीया, साबी, दीपा, नंदा पंडित, राजेश कुमार, जर्मन सिंह, सुरजीत सिंह, जरनैल सिंह, बलदेव सिंह फौजी,अमन, सुखदेव सिंह, आदि भी विशेष तौर पर शामिल हुए।

Previous articleकेएमएस कॉलेज के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप संबंधी जिलाधीश से
Next articleमजबूर बीमार पिता की बेटी के विवाह में शगुन देने पहुंची साथी हाथ बढ़ाना योजना टीम