धक्केशाही का शिकार लड़कियों को इन्साफ दिलाने की माँग
होशियारपुर,(तरसेम दीवाना):
बेगमपुरा टाइगर फोर्स की तरफ से आज महिला थाने का घेराव किया गया। नेताओं ने रोष जताते कहा कि महिला थानों में लड़कियों के साथ धक्केशाही हो रही है। लड़कियां ससुराल परिवार की तरफ से धक्केशाही का शिकार हो कर पुलिस के पास फरियाद करती हैं परंतु महिला थानों में बैठे तफतीशी अधिकारी लड़कियों को ही परेशान करते हैं। जांच अधिकारी के पद पर बैठे अधिकारी भी इस तरफ ध्यान नहीं देते। पुलिस पर राजनैतिक नेतायों का दबाव होने के कारण पुलिस अपना काम सही तरीके के साथ नहीं कर पा रही। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। डीएसपी सतीन्द्र चड्ढा ने नेताओं के साथ बैठक कर सभी मामलों की जानकारी के लिए और लड़कियों के बयान करवाए गए। उन्होंने दो दिनों के अंदर सभी काम करवाने का भरोसा दिलाया। बेगमपुरा टाइगर फोर्स के कार्यकर्ताओं ने डीएसपी माधवी शर्मा, एसएचओ हरप्रीत कौर एएसआई धर्मपाल, संजीव कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर राष्ट्रीयध्यक्ष अशोक सल्लन, महासचिव अवतार बस्सी ख्वाजू, नरेश बद्धण, दोआबा अध्यक्ष अमरजीत, जिलाध्यक्ष बब्बू सिंगड़ीवाल, इंचार्ज वीरपाल, परमजीत कौर, अमरजीत कौर, अनीता व उनके परिवारिक सदस्य उपस्थित थे।

Previous articleपाक में एक अन्य हिंदु लडकी के अपहरण का मामला
Next articleजिला चुनाव अधिकारी ने ईएलसी इंचार्ज व कैंपस अंबेसडर के आनलाइन मुकाबले के विजेताओं को किया सम्मानित