दसूहा,(राजदार टाइम्स): भाजपा जिलाध्यक्ष ने जारी ब्यान में कहा कि पूर्व विधायिका बीबी सुखजीत कौर साही के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से भाजपा पार्टी को माँ पार्टी समझने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय स.अमरजीत साही की आत्मा को भी ठेस पहुंची होगी। भाजपा द्वारा उन्हें साही परिवार को बहुत मान सम्मान दिया गया था। पार्टी ने उन्हें दो बार विधायक बनवाया, जिला योजना बोर्ड का चेयरमैन, राज्य मंत्री बनवाया। अमरजीत सिंह साही के अचानक देहांत होने के बाद पार्टी ने साही को याद करते हुए, उनकी धर्म पत्नी बीबी सुखजीत कौर साही को भाजपा का टिकट दिया तथा दसूहा विधानसभा से विधायक बनाया फिर राज्य मंत्री बनाया। पार्टी ने साही के पुत्र हरसिमरत सिंह साही को दसूहा नगर परिषद का अध्यक्ष बनाया। उन्होंने कहा कि पार्टी के इस कठिन समय में यह परिवार अकाली दल में शामिल हो गया है और पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है। अकाली दल कभी भी साही परिवार को भाजपा जैसा मान सम्मान नहीं दे पाएगा। जिलाध्यक्ष मिन्हास ने कहा कि भाजपा एक कैडर बेस्ट पार्टी है। भाजपा एक विचार है। साल 2022 में भाजपा दसूहा विधानसभा की सीट जीत कर पार्टी की झोली में डालेंगी।

Previous articleबीबी साही व अनिल जोशी ने कमल को छोड़ पकड़ी, तकड़ी
Next articleबेसहारा गौधन की स्थायी प्रबंध के लिए पंजाब में बनाई जाएंगी स्मार्ट गौशालाएं : कमलजीत चावला