दसूहा,(राजदार टाइम्स ब्यूरो): भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व पार्षद व समाज सेवक राजिव दत्त रिंपा शर्मा को बी.एस.एन.एल की जिला एडवाइजरी कमेटी का सदस्य बनाया गया है। उनकी इस नियुक्ती से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर पाई जा रही है। राजदार टाइम्स से एक विशेष बातचीत करते हुए बी.एस.एन.एल जिला एडवाइजरी कमेटी के सदस्य राजिव दत्त रिंपा शर्मा ने कहा अपनी इस नियुक्ती के लिए वह भाजपा के हिमाल प्रदेश के प्रभारी व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश तथा भाजपा के राज्य अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के अलाव पार्टी हाई कमान का तैहे दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें बी.एस.एन.एल की जिला एडवाइजरी कमेटी का सदस्य बनाया गया है। वह इस नई जुम्मेवारी को पूरी तन्देही व इमानदारी से निभाएंगे। भाजपा के हिमाल प्रदेश के प्रभारी व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने राजिव दत्त रिंपा शर्मा को फूलों का गुलदस्ता दे कर सम्मानित किया।

Previous articleनौजवान देश की पूंजी, राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आएं : दिव्यांशु भोला
Next articleमुकेरियां में डॉ.जीपी सिंह ने संभाला वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी का पदभार