तलवाड़ा,19 दिसंबर(एसपी शर्मा, राजदार टाइम्स): भारत की आजादी के लिए लड़ रहे देश के तीन वीर सपूत राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला, ठाकुर रोशन सिंह को आज ही के दिन 19 दिसंबर 1927 को अलग-अलग जेलों में फांसी दी गई थी। इस दिन को देश बलिदान दिवस के रुप में मनाता है और इस अवसर पर आज उन्हें श्रद्दांजलि भेंट करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री सतपाल शास्त्री ने कहा कि 9 अगस्त 1925 को अंग्रेजी सत्ता से पौने पांच हजार रुपए की डकैती हुई थी। जिसके बाद इस घटना को लोग काकोरी कांड के नाम से जानने लगे। इस घटना को भले ही 93 साल से अधिक गुजर गए हों, लेकिन आज भी वह घटना इतिहास में जीवंत है। उन्होंने कहा कि इस घटना के सबसे बड़े नाम राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला अपनी शायरी और कविताओं के लिए भी काफी प्रसिद्ध थे। राम प्रसाद बिस्मिल की शायरी ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,’ आगे चलकर आजादी के दीवानों का पसंदीदा गीत बन गया और आज भी इसे गुनगुनाने जाता है। सतपाल शास्त्री ने कहा कि वहीं अशफाक उल्ला भी शायरी में पीछे नहीं थे। उनकी लिखी कई कविताएं और शायरियां देशभक्ति में डूबी हुई रहती थी, जैसे कि पढऩे वाले के दिलों अंदर से झकझोर कर रख देती थीं

क्या हुआ था इस दिन, क्या है काकोरी कांड
उन्होंने बताया कि 9 अगस्त 1925 की रात चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी और रोशन सिंह सहित 10 क्रांतिकारियों ने लखनऊ से कुछ दूरी पर काकोरी और आलमनगर के बीच ट्रेन में ले जाए जा रहे सरकारी खजाने को लूट लिया था। खजाना लूटने में तो क्रांतिकारी सफल तो हो गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें खोज लिया। इसमें चंद्रशेखर आजाद तो पुलिस के चंगुल से बच निकले। राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी और रोशन सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई और बाकी के क्रांतिकारियों को 4 साल की कैद और कुछ को काला पानी (उम्र कैद) की सजा सुनाई गई। आज इन महान देश भक्तों के शहीदी दिवस पर उन्हें नमन और श्रद्दांजलि भेंट करते हैं।

Previous articleमंत्री अरोड़ा ने डगाना रोड क्षेत्र में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
Next articleभारतीय सेना के शौर्य, त्याग व बलिदान का प्रतीक है, 1971 के भारत पाक युद्ध की स्वर्णिम जीत : कुंवर विक्की