दातारपुर, : आज सेंट मेरी स्कूल में  बालिका दिवस संक्षेप में मनाया गया। एमडी महेश शर्मा में कहा आज  बालिका दिवस मनाया जा  रहा है।महेश शर्मा ने कहा हर साल भारत में 24 जनवरी को नेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2008 में महिला और बाल विकास मंत्रालय ने की थी। इस दिन को मनाने के उद्देश्य देश में बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक करना है। 2008 से यह दिन पूरे देश में मनाया जाने लगा। देश पर में बालिका बचाओं अभियान चलाए जाने लगे, इसके अलावा चाइल्ड सेक्स रेशो और लड़कियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने के लिए हर संभव कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा बालिका दिवस को बढ़ावा देने के लिए इस दिन कई तरह के आयोजन भी किए जाते हैं। जिसके अंतर्गत लड़कियों की शिक्षा, पोषण, उनके कानूनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल के प्रति उन्हें और समाज जनों को जागरूक किया जाता है।उन्होंने कहा इस दिवस का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण करना और उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य यह भी है कि समाज में जागरूकता लाकर लड़कियों को वे समान अधिकार दिलाए जा सकें, जो कि लड़कों को दिए गए हैं। महेश शर्मा ने कहा बालिकाओं के लिए उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, कौशल, परशिक्षण और प्रौद्योगिकी में निवेश कर इन तक उनकी पहुँच सुनिश्चित की जाए, जिससे रोजगार के लिए उन्हें तैयार किया जा सके विशेष रूप से विकलांग कमजोर, उपेक्षित, तस्करी और यौन शोषण की शिकार बालिकाओं के लिए। इसके अतिरिक्त किशोरावस्था में आवश्यक पोषण तत्वों में निवेश किया जाए और उन्हें स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की जाए. शारीरिक, मानसिक और यौन हिंसा के खिलाफ सहनशीलता समाप्त करना. बाल विवाह को ख़त्म करने के क्रम में सामाजिक, आर्थिक और नीति तंत्र को विकसित किया जाए। उन्होंने बताया बालिकाओं को संरक्षण और सशक्त करने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में हुआ था। इस अवसर पर इस अवसर पर पूजा रानी, सोनिया, नेहा शर्मा, अरूणा, जीवनदायिनी, सपना तथा अन्य उपस्थित थे।

Previous articleभाजपा छोड़ साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हुआ सूद व सिंह परिवार, कंडी और मंडी दोनों में कांग्रेस की पकड़ होगी मजबूत: अरोड़ा
Next articleअमृतसर ईस्ट हलके में सिद्धू के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव मजीठिया