भाजपा पर अभद्र टिप्पणी संबंधी भाजयुमो उपाध्यक्ष ने भेजा कानूनी नोटिस
चण्ड़ीगढ़,(केजी शर्मा):
पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। चड्ढा ने गत दिनों भारतीय जनता पार्टी को भारतीय जाहिल पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं को गुंडा बोलने पर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ने अब कानूनी नोटिस भेजा है। भाजयुमो के उपाध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने राघव चड्ढा को ई-मेल तथा डाक द्वारा तीन दिन में माफी मांगने का कानूनी नोटिस भेजा है। माफी न मांगने की सूरत मे आपराधिक धाराओं में मुकदमा दाखिल करने की चेतावनी भी दी है। भाजपा युवा नेता अशोक सरीन हिक्की ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी पंजाब के सह-प्रभारी तथा राज्यसभा सांसद राघव भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनता के सामने सबूतों सहित आम आदमी पार्टी की विफलताएं, झूठ, फरेब जगजाहिर करने से बौखला गए हैं। वह यह भूल गए हैं कि भाजपा अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं की नि:स्वार्थ मेहनत व लगन से देश एवं दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। इसकी भारत के ग्यारह राज्यों मे पूर्ण बहुमत सहित 17 राज्यों में गठबंधन की सरकार है। इतना ही नहीं देश मे सबसे ज्यादा 1379 विधायक, 400 से ज्यादा लोकसभा व राज्यसभा सांसद है और 10 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ता जिसमें करीब 3.50 करोड़ महिलाएं भी शामिल हैं।

Previous articleਪਿੰਡ ਗੜੀ ਮੱਟੋਂ ਵਿੱਚ ਬਿਜਲੀ ਦੀਆਂ ਤਾਰਾਂ ਦੀ ਸਪਾਰਕਿੰਗ ਨਾਲ ਕਣਕ ਸੜਕੇ ਸੁਆਹ
Next articleमुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना 18 अप्रैल का दिली दौरा रद्द किया