गुलाबी सुंडी से बर्बाद हुई फसल की विशेष गिरदावरी के लिए जिला प्रशासन को आदेश

सीएम चन्नी ने विश्वास दिलायाः बनता मुआवजा सीधा किसानों को मिलेगा  

बठिंडा,(हैप्पी जिंदल): पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रविवार को पहली बारकिसानों की समस्याओं से रू-ब-रू होने बठिंडा पहुंचे। कांग्रेस के कुछ नेताओं की तरफ से मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि मालवा क्षेत्र में नरमा और कपास की फसलों पर गुलाबी सुंडी नें धावा बोल दिया है। इस कारण फसल का भारी नुक्सान हो रहा है। इसी नुकसान का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व उप मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा के साथ बठिंडा पहुंचे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रविवार को बठिंडा के गांव कटार सिंह वाला पहुंचे। यहां उन्होंने कपास के फसल का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कृषि अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि मुझे पैसे की कोई परवाह नहीं लेकिन किसी भी हालत में किसानों की फसल बर्बाद नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि हर ब्लॉक में लैब स्थापित कर कृषि विशेषज्ञों को तैनात करें।मुख्यमंत्री ने कृषि अधिकारियों से कहा कि वो जिले के पूरे रकबे की विशेष गिरदावरी माल विभाग के अधिकारियों के साथ कर जल्द रिपोर्ट तैयार करें। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उन्होंने गुलाबी सुंडी से बर्बाद हुई फसल की विशेष गिरदावरी के लिए जिला प्रशासन को आदेश दिया है। ख्यमंत्री के साथ पहुंचे उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पांच सौ लीटर स्प्रे जिला कृषि अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से भेजी गई दवा का पांच हजार एकड़ जमीन में छिड़काव किया जाएगा। इसके अलावा पीड़ित किसानों को जल्दी उचित मुआवजा दिया जाएगा।

सीएम चन्नी ने विश्वास दिलायाः बनता मुआवजा सीधा किसानों को मिलेगा
 किसानों ने चन्नी को बताया कि कपास की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। उनकी कपास की फसल पर गुलाबी सुंडी ने हमला बोल दिया है।किसान बलजिंद् सिंह ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पहले भी उनकी फसलों का पूरा मुआवजा नहीं मिला है। उसने कहा कि मुआजवे के रूप में उन्हें केवल 8 हजार रुपए मिले हैं। उसने 55 हजार रुपए देकर खेत ठेके पर लिया है। आफिसर लोग पूरा पैसा किसानों तक पहुंचने ही नहीं देते जिसके चलते किसान बोझ तले दबा रहता है और आत्महत्या करने को मजबूर हो जाता है। चन्नी ने किसानों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि बनता मुआवजा सीधा किसानों को मिलेगा। फसलों का गुलाबी सुंडी से बचाव करने के लिए सभी किसानों को पेस्टिसाइड्स भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि किसानों ने मांग की है कि बीज व स्प्रे यूनिर्विसटी से मंगवा कर दी जाए। चरणजीत चन्नी ने कहा कि अभी-अभी वह नए सी.एम पद पर नियुक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह आपकी नजरों में खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

Previous articleकिसान आंदोलन में जान गंवाने वाले युवक के घर पहुंचे मुख्यमंत्री चन्नी, पिता को सौंपा नियुक्ति पत्र
Next articleਪੁਲਸ ਕਾਸਟੇਬਲਾ ਦੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਦੇਣ ਭਵਾਨੀਗੜ ਪੁੱਜੇ ਬਰਨਾਲਾ, ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਨੋਜਵਾਨ