कानून व्यवस्था बहाल रखने में नाकाम ममता सरकार को तुरंत भंग कर राष्ट्रपती राज लागू किया जाए कहा डॉ.रमन घई ने
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स):
बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं बलात्कार, आगजनी जैसी आऐ दिन हो रही हिंसक घटनाओं को रोकने में नाकाम रहने पर भाजपा स्पोर्टस सैल ने प्रभात चौंक में स्पोर्टस सैल डॉ.रमन घई की अध्यक्षता में बंगाल सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सांसद व हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने विशेष तौर पर रोष प्रदर्शन में शामिल हो कर बंगाल की ममता सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की। खन्ना ने कहा कि चुनाव तो आते जाते रहते हैं लेकिन चुनाव में जीत के बाद किसी भी राजनीतिक दल या सरकार के द्वारा विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं की हत्या आगजनी, बलात्कार करना अति निंदनीय है। ऐसे घिनौने कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है। बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भाजपा कार्यकर्ता पर टी.एम.सी राजनीतिक द्वेश भावना से हमले कर रही है जिसे भाजपा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकेगी। ऐसी घटनाएं लोकतंत्र के माथे पर कलंक हैं, जिसे केन्द्र सरकार कभी स्वीकार नहीं करेगी। इस अवसर पर खन्ना ने रोष स्वरूप ममता सरकार के पुतले को आग के हवाले किया।

बंगाल सरकार के खिलाफ भाजपा स्पोर्टस सैल द्वारा किए गए रोष प्रदर्शन में डॉ.रमन घई ने कहा कि बंगाल में ममता बैनरजी जीत के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सोची समझी साजिश के तहत टी.एम.सी कार्यकर्ता पुलिस के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी हिंसक गतिविधियों का निशाना बना रहे हैं, उससे लगता है कि बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई जीज नहीं बची है। उन्होंने बंगाल के राज्यपाल से मांग की कि राज्य में कानून व्यवस्था को बहाल रखने में नाकाम रही टी.एम.सी सरकार को भंग कर राष्ट्रपति राज लगाया जाए। इस अवसर पर डॉ.पंकज शर्मा, गौरव शर्मा, डॉ.वशिष्ट कुमार, मनोज शर्मा, अश्विनी छोटा, राजन शर्मा, येशु जैन, गगनदीप, जसबीर सिंह, सलिल सेठी, विनय कुमार, बब्बू प्रधान, बबलू, दलजीत सिंह, यशपाल जस्सी आदि ने जमकर नारेबाजी की।

Previous articleबहुजन समाज पार्टी द्वारा गोल्ड मैडलिस्ट गुरसेवक का किया सम्मान
Next articleहोशियारपुर पुलिस ने सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई