दसूहा,(राजदार टाइम्स): पंजाब विरोधी ताकते राज्य का महोल खराब करने के आसंभव प्रयास में हमेशा ही लगी रहती है। लेकिन पंजाब के समझदार व आपसी सदभावना का संदेश सारी दुनियां में देने वाले लोग अब समझ गए हैं कि विदेश में बैठी ताकतों को किसी भी तरह से सफल नहीं होने देंगे। यह शब्द भाजपा पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष व आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के संभावित प्रत्याशी रविंदर सिंह रवि ने कहे। उन्होंने कहा कि गत दिनों पंजाब से अपने दौरे दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कुछ कथित किसानों के विरोध के कारण वापस जाना पड़ा। जिस कारण कांग्रेस व मोदी विरोध मै लोग इसे अपनी जीत बता रहे है। मगर इससे पंजाब को भारी आर्थिक नुक्सान हुआ है, जिससे पंजाब कई वर्ष पीछे चला जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका नुकसान सिर्फ पंजाब में रहने वाले लोगों का ही हुआ है, लेकिन अब इसे पिक्षी पार्टिया राजनीतिक रंग दे कर अपनी रोटियां सेकने में लगी हुई है।

Previous articleभाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय समक्ष कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर दिया धरना
Next articleਕਿਸਾਨ ਵਿੰਗ ਦੀ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਮੀਟਿੰਗ 10 ਨੂੰ : ਕਾਕੜਾ