चण्ड़ीगढ़/मुकेरियां,1 दिसंबर(राजदार टाइम्स न्यूज): भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप सिंह प्लाहा को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र बिट्टा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता व सुभाष शर्मा से विचार विमर्श करने के बाद ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मुकेरियां निवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप सिंह प्लाहा को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया। जानकारी देते हुए राजेन्द्र बिट्टा ने कहा कि भाजपा हमेशा अपने कर्मकांठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है तथा उनको पार्टी में बनता मान सम्मान दिया जाता है। मुकेरियां निवासी वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप सिंह प्लाहा द्वारा पार्टी हित में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा दृड़ संकल्प के साथ प्रदेश में भाजपा की मजबूती के लिए कार्य कर रहा है। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री प्रदीप प्लाहा ने कहा कि उन्हें जो जि़म्मेदारी सौंपी गई है। वह उसके लिए पार्टी हाईकमांड का धन्यवाद करते है तथा पार्टी की मजबूती के लिए वह दिन रात पूरी ईमानदारी व निष्ठां के साथ मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के विधान सभा चुनावों में ओबीसी मोर्चा निर्णायक भूमिका निभाएगा तथा भाजपा की नीतियों के अनुसार ओबीसी मोर्चा संगठन को मजबूत करने के लिए ओबीसी वर्ग से सम्बन्धित सभी जातियों को भाजपा के साथ जोडऩे का प्रयास करेगा। गौर कि भाजपा के जितने भी मोर्चे है मुकेरियां से प्रदीप प्लाहा पहले कार्यकर्ता है। जिन्हे प्रदेश में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली हो। इस से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर है।

Previous articleखुन की एक बूँद दे सकती है किसी जरूरतमंद को नया जीवन : निर्मल सिंह पहलवान
Next articleਸਿੰਘਪੁਰ ਜੱਟਾਂ ਦਾ ਪੰਜ ਰੋਜਾ ਫੁੱਟਬਾਲ ਤੇ ਰੱਸ਼ਾਕੱਸੀ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਸ਼ਾਨੋ-ਸ਼ੌਕਤ ਨਾਲ ਸਮਾਪਤ