मुख्यमंत्री अमरेन्द्र ने जताया परिवार के साथ दु:ख
चण्डीगढ़/टांड़ा उड़मुड़,(राजदार टाइम्स):
पूर्व मंत्री व टांड़ा से पूर्व विधायक रही बीबी सुरजीत कौर कलकट का आज लम्बी बिमारी के उपरांत देहांत हो गया। वह अपनी बेटी सुपिन्द्र कौर के पास चण्ड़ीगढ़ में रहते थीं। पूर्व मंत्री के मृत्यु पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने टिवटर कर परिवार के साथ दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बीबी सुरजीत कौर कालकट की मृत्यु का समाचार सुन कर उन्हें बहुत दु:ख हुआ। वह एक बढिय़ा तजुर्बेकार रानीतिक थीं। उनकी कमी कांग्रेस व क्षेत्र निवासियों को हमेशा ही खलती रहेगी। याद रहे कि पहली बात बीबी कालकट वर्ष 1980 में टांड़ा से विधायक चुनी गई थी और वर्ष 1992 में विधायक चुनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह की सरकार में तकनीकि शिक्षा मंत्री बनी। पूर्व मंत्री की मृत्यु पर विभिन्न राजनीतिक, समाजिक व धार्मिक संगठनों ने अपनी संवेदना परिवार के साथ प्रक्ट की है।

Previous articleपंजाब ट्रेडर्स बोर्ड चेयरमैन पुनीत पिंटा ने 17 पंचायतों की सुनी समस्याएं
Next articleपंजाब सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करवाए बेमिसाल विकास कार्य : सुंदर शाम अरोड़ा