जिला पठानकोट, गुरदासपुर के अलावा माझा में होगा कांगरेस को भारी नुक्सान
जाने जाते थे बड़े हिन्दू चेहरे के रूप में
दिल्ली/चण्ड़ीगढ़,(राकेश राणा):
जबसे देश में पाँच राज्यों के विधान सभा चुनाव शुरू हुए हैं। कांग्रेस पार्टी की मुसिबते कम होने का नाम ही नहीं ले रही। आऐ दिन कांग्रेस का कोई ना कोई बड़ा नेता पार्टी को छोड़ता जा रहा है। आज पंजाब में कांग्रेस पार्टी को उस समय जोर का झटका लगा जब देश के पूर्व कानून मंत्री अश्वनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से अपना त्याग पत्र दे दिया। गौर हो कि पूर्व कानून मंत्री अश्वनी कुमार अपने पुत्र वकील अशीष कुमार के लिए सुजानपुर विधानसभा (जिला पठानकोट) से कांग्रेस की टीकट मांग रहे थे। जबकि कांग्रेस ने एक ऐसे नेता को टिकट थमा दिया, जिसने दो बार कांग्रेस के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ कर कांग्रेस को पराजित किया।

उल्लेखनिय है कि पूर्व कानून मंत्री अश्वनी कुमार कांग्रेस में एक बड़े हिन्दू नेता के रूप में जाने जाते थे। इससे जहां जिला पठानकोट व गुरदासपुर की सभी सिटों पर असर देखने को मिलेगा, वहीं पर पंजाब की माझा बैल्ट पर इसका सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा।

Previous articleपंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी हुई भाजपा में शामिल
Next articleजिला मजिस्ट्रेट ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने की दी आज्ञा