पठानकोट,(राज चौधरी): भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुनीत पिंटा को कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पंजाब लोक कांग्रेस के वर्किंग यूथ प्रेसिडेंट के पद पर सुशोभित किया गया है। जिला भाजपा इकाई द्वारा रखे गए एक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा द्वारा सिरोपा पहनाकर तथा बुके भेंट कर पुनीत पिंटा का गठबंधन में स्वागत किया गया। इस अवसर पर संयोजक राकेश शर्मा, विधायक सुजानपुर दिनेश सिंह बब्बू, जिला अध्यक्ष भाजपा विजय शर्मा, पूर्व विधायक हल्का भोआ सीमा रानी, सुरेश शर्मा महामंत्री भाजपा, मोंटू चोपड़ा, रमन कुमार, पवन शर्मा तथा सोशल मीडिया इंचार्ज बिंदा सैनी भी उपस्थित थे। अश्विनी शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि पार्टी में जब भी कोई नया सदस्य आता है, पार्टी का विस्तार होता है। पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ती है, तो पार्टी द्वारा जन सेवा करने की संभावनाएं और भी विशाल तथा प्रबल होती हैं। क्योंकि परिवार में जितने भी सदस्य ज्यादा होंगे जनता की सेवा उतनी ही ज्यादा की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि पुनीत पिंटा के गठबंधन में आने से जिला पठानकोट में भाजपा की स्थिति और सुदृढ़ होगी। पुनीत पिंटा ने पार्टी से ऊपर उठकर स्वयं के विनम्र स्वभाव के चलते पठानकोट जिला में ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में अपने निजी संबंध विभिन्न लोगों से इनके इतने प्रगाढ़ बनाए हुए हैं कि उनके गठबंधन में आने से पठानकोट ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में गठबंधन को विशेष लाभ मिलेगा। संबोधन में पुनीत पिंटा ने कहा कि पार्टी में से कैप्टन अमरिंदर सिंह का उन्हें विशेष आशीर्वाद प्राप्त रहा है तथा वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ निजी जुड़ाव की वजह से पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे भी कैप्टन साहब के दिशा निर्देश होंगे, वह वैसे ही जनता की सेवा करते रहेंगे।

Previous articleबसंत पंचमी पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
Next articleलायंस क्लब पठानकोट ने विद्यार्थियों को वितरित किए ड्राइविंग लाइसेंस