कहा, महाराजा रणजीत सिंह के शासन में नहीं होता थआ किसी से कोई भेदभाव
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भंगाला चुंगी चौंक में फूंका पाकिस्तान का पुतला
मुकेरियां,(अनिल कुमार राजदार टाइम्स):
स्थानीय भंगाला चुंगी चौंक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप मिन्हास के नेतृत्व में पाकिस्तान के लाहौर शहर के फोर्ट कॉम्प्लेक्स में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के विरोध में रोष स्वरूप प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला जलाया। संबोधित करते हुए संदीप मिन्हास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जरनैल सिंह, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमति अंजना कटोच, भाजपा मैडिकल सैल के जिलाध्यक्ष डाकटर प्रदीप कटोच, विक्रम सिंह आदि ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। आए दिन पाकिस्तानी कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं व सिखों के खिलाफ हिंसा सहित उनके पूजा स्थलों, निजी संपत्तियों व सांस्कृतिक केंद्रों पर हमले खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके है। हिन्दू व सिखों की सुरक्षा करने में पाकिस्तान सरकार बिलकुल फेल हो चुकी है। जिस तरह तालिबानी मानसिकता के तहत महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया है। उसे भारत के लोग कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह वह महान शासक थे, जिनके राज्य में किसी से भी किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता था। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिस किसी संस्था ने यह काम किया है, उसको प्रतिबंधित किया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाही की जाए। इस समय प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दविन्द्र महाजन, नेक मिन्हास, डिम्पल सूरी, राजेश वर्मा, राजिन्द्र महाजन, जगदीश मिन्हास, सुरम सिंह, खजान सिंह, विनोद सानन, तरसेम लाल, मनोहर लाल, राज कुमार राजू, बलविन्द्र कुमार, रमेश पठानिया, सुरजीत कुमार सोनू, ओंकार सिंह, कमलजीत भल्ला, संजीव कुमार जतेश्वर, भूपिंदर सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे।

Previous articleगर्लज कॉलेज जेजों छात्राओं ने जनसेवा में जुटे सरकारी मुलाजिमों को बांधी राखी
Next articleसचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने वल्र्ड सीनियर सिटीजन्स डे पर ओल्ड एड होम का किया दौरा