पठानकोट,18 दिसम्बर(बिट्टा काटल राजदार टाइम्स ब्यूरो): आजाद भारत के प्रथम परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया के छोटे भाई रिटा.लैक्चरर सुखदेव सिंह सलारिया का लंबी बीमारी के बाद गत दिवस निधन हो गया। ज्ञात रहे शहीद कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया के दो भाई ठाकुर प्रभात सिंह सलारिया व ठाकुर त्रिभुवन सिंह सलारिया का पहले ही देहांत हो चुका है। सुखदेव सिंह सलारिया का पैतृक गांव जंगल है तथा पिछले लम्बे समय से वह स्थानीय न्यू बैंक कालोनी में रह रहे थे। वह पिछले 10 वर्षों से विस्तर पर ही थे तथा पिछले वर्ष तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत जोकि अब चीफ ऑफ डिफैंस स्टाफ है, भी शहीद कैप्टन गुरबचन सलारिया के दिवगंत भाई का हाल जानने उनके निवास स्थान पर पहुंचे थे तथा काफी समय उन्होंने उनके साथ बिताया था। सुखदेव सलारिया जिनका स्थानीय श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह अपने पीछे पत्नी सृरिष्टा राजपूत, इकलौती बेटी अनु काटल व बहन रानी देवी को छोड़ गए हैं। उनके इस निधन पर शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष कर्नल सागर सिंह सलारिया, महासचिव कुंवर रविन्द्र सिंह विक्की, प्रैस सचिव बिट्टा काटल, शहीद लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह अशोक चक्र के पिता कैप्टन जनमेज सिंह, शहीद मेजर कुलबीर सिंह राणा की पत्नी संतोष राणा, मेजर जनरल एस.के.खजूरिया, राजपूत महासभा के पंजाब अध्यक्ष ठाकुर दविन्द्र सिंह दर्शी, गांव जंगल की सरपंच रीटा सलारिया, प्रिं.बलवीर सिंह सलारिया, कर्नल सुदर्शन सलारिया आदि ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।

Previous articleयुवक सेवाएं विभाग होशियारपुर ने हासिल किया बेस्ट प्रोफारमेंस अवार्ड
Next articleटीबी रोगों की जाँच हेतु प्रवासी मजगूरों की कलौनियों में घर घर जा सर्वेक्षण