मुकेरियां,(राकेश राणा): भाजपा हमेशा ही तैयार रहती है लोगों के मामले हल करवाने के लिए।केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों को घर घर पहुचने के लिए हर कार्यकर्ता आने वाले दिनों में भाजपा के लिए 8-8 घंटे काम करेंगे। यह शब्द भाजपा प्रदेश के सह प्रभारी डाकटर नरिंदर सिंह रैना ने विधायक जंगी लाल महाजन के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि 14 मई को भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लुधियाना में भाजपा विधायकों, विधायक का चुनाव लड़ चुके नेताओ, पार्टी कार्यकर्ताओ, विभिन प्रकोष्ट के पदाधिकारियों तथा व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। नड्डा केन्द्र सरकार की नीतियों वा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। शाम को राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओ की रैली को संबोधित करेंगे। रैना ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के तीन साल पूरे होंने पर विभिन कार्यक्रम करवा रही है हालांकि केन्द्र सरकार के आठ साल पूरे हो रहे है। पार्टी हर वर्ष अपना रिपोर्टकार्ड लोगों में पेश करती है। आने वाले दिनों में भाजपा द्वारा मंडल, जिला तथा प्रदेश स्तर पर कार्यकम करवाए जाएंगे। एक प्रशन के उत्तर में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब से नहीं बल्कि दिल्ली से अरविन्द केजरीवाल चला रहे है। भगवंत मान तो मात्र नाम के ही मुख्यमंत्री है, सुपर मुख्यमंत्री तो केजरीवाल है। पंजाब में आऐ दिन हो रही हत्याएं, लूटपाट, गोलाबारी, बम्ब मिलने जैसी घटनाएं आम सी बात हो गई हैं मगर आप सरकार के राज में कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल हैं। पंजाब के लोग त्राहि त्राहि करने लगे हैं। इस समय पर विधायक जंगी लाल महाजन, भाजपा जिला महामंत्री अजय कौशल सेठु, किसान मोर्चा जिला महामंत्री नरिंदर सिंह मल्ली आदि उपास्थि थे।

Previous articleਡੇਰਾ ਲੋਹ ਲੰਗਰ ਵਿਖੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਮੁਫ਼ਤ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ
Next articleਛੁੱਟੀਆਂ ਦੌਰਾਨ ਅਧਿਆਪਕ ਬੱਚਿਆਂ ਨਾਲ ਰਾਬਤਾ ਜ਼ਰੂਰ ਕਾਇਮ ਰੱਖਣ : ਰੋਸ਼ਨ ਲਾਲ