कहा, अब सेवा केंद्रों से परिवहन, सांझ और फर्द सेवाएं भी होंगी उपलब्ध
वर्तमान में की जा रही हैं लोगों को 329 सेवाएं प्रदान
जिला पठानकोट ने लाखों लोगों ने दी जा रही सेवाओं का किया लाभ प्राप्त
पठानकोट,(बिट्टा काटल/राजदार टाइम्स):
वर्तमान में जिला पठानकोट में 14 सेवा केंद्र चल रहे हैं। यहां तक कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेवा केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसमें से कुछ अन्य सेवाओं को अब पंजाब सरकार द्वारा सेवा केंद्रों के साथ एकीकृत कर दिया गया है। जानकारी देते हुए जिला कोऑर्डिनेटर, ई-गवर्नेंस रुबल सैनी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा सेवा केन्द्रों पर दी जा रही सेवाओं को बढ़ाया गया है और अब सेवा केन्द्र से परिवहन, सांझ और फर्द की भी सेवाएं ली जा सकती हैं। इन सेवाओं के सेवा केंद्र में शामिल होने के पश्चात अब लोग 329 सेवाओं का सेवा केंद्र से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कोरोना काल के कारण अपॉइंटमेंट लेना होगा। सेवा केंद्र स्पीडपोस्ट और कोरियर सेवाएं भी प्रदान कर रहा है ताकि लोग इन सेवाओं का लाभ घर पर रहकर उठा सकें और लोगों के दस्तावेज घर तक पहुंच सकें। पठानकोट जिले में वर्ष 2020-21 के दौरान अब तक एक लाख 10 हजार लोग लाभान्वित हुए हैं और उसी के अनुसार प्रतिदिन लगभग 700 लोग सेवा केंद्रों से लाभान्वित हो रहे हैं। जिला प्रबंधक सेवा केंद्र पठानकोट सुरेश कुमार ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए सेवा केंद्रों में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट प्रणाली शुरू की गई है, इसका लाभ उठाएं। वहीं सेवा केंद्र पर आने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना होगा और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए लोगों की सुविधा के लिए जमीन पर गोल घेरे बनाए गए हैं, उनमें ही खड़े हो। उन्होंने कहा जिन लोगों को सेवाा केंद्र में काम है। वही लोग सेवा केंद्रर सेंटर पर आएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के निर्देशों का पालन करके ही हम करोना को जीत पाएंगे।

Previous articleजमीनी हकीकत तथा देश के अन्नदाता किसानों की मुश्किलो को समझते है प्रधानमंत्री : मिन्हास/सेठू
Next articleसमाज सेवा संस्थाओं को कोविड आपदा में बढ़चढ कर करना होगा काम : अविनाश राय खन्ना