भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास के घर में हुए हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार रोष प्रदर्शन
दसूहा,(राजदार टाइम्स):
भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास के घर में शुक्रवार को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमला करके घर की तोड फोड की गई थी। इतना ही नही धर की छत पर लगे भाजपा का ध्वज जोकि पार्टी की शान का प्रतीक है को भी उखाड़ दिया गया। इसी के संबंध में जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव मिन्हास के घर दसूहा स्थित पर पूर्व मंत्री तीक्षण सूद, भाजपा मुकेरियां के इंचार्ज जंगी लाल महाजन, भाजपा पंजाब की उपाध्यक्ष उमेश शाकर, जिला महामंत्री अजय कौशल सेठु, उपाध्यक्ष संगराम सिंह सहित अन्य संघर्षी योद्वाओ के नेतृत्व में पंजाब सरकार व गुंडागर्दी के विरूद्व भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओ ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिन्होंने अपने हाथों में पार्टी के झण्डे पकडे हुए थे।

पूर्व मंत्री तीक्षण सूद ने कार्यकर्ताओ संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार नशा तस्करी को तो बंद नहीं कर सकी। अब पंजाब में गुडा राज स्थापित कर रही है। भाजपा नेताओं के घर हमले करके उनको घायल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान भाजपा के विरोधी नहीं हैं। सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता ही किसानों के नाम पर गुंडागर्दी करवा रहे हैं। इसी कडी के तहत जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव मिन्हास के घर दसूहा में हमला किया गया। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने अभियुकतों को न पकडा तो भाजपा पंजाब सरकार व पुलिस के विरूद्व अंदोलन शुरू करेगी। मुकेरियां हलका इंचार्ज जंगी लाल महाजन ने कहा कि यह कारवाई घिनौनी घटना है। जिसको सहन नहीं किया जाऐगा तथा इस संबंध में जिला पुलिस प्रशासन को भी एक ज्ञापन दिया जाऐगा। जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव मिन्हास ने कहा कि उनको डराने की कोशिश की जा रही है लेकिन वह भाजपा के एक सिपाही होने के नाते भाजपा प्रोग्राम को आगे बढाते रहेंगे और पार्टी के प्रोग्रमो को घर-घर तक पहुँचाने के लिए अपने प्रयास जारी रहेगे। इस अवसर पर जिला महिला अध्यक्षा अंजना कटोच, श्रीमती शुकला महाजन, बलकीश राज, जगप्रीत सिंह साही पंडोरी, प्रदीप प्हाला, राजिंदर महाजन, अमृत धनोआ, अनिल वरिष्ठ, राणा मंगल सिंह, लवकेश बत्तरा, बचनों देवी, डिंपल सूरी, रजनी महाजन, ज्योति शर्मा, दलजीत सिंह जीतू, डा.कुलदीप शर्मा, रूपिन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष, विपन कुमार मंडल अध्यक्ष कमाही देवी, रघुनाथ सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष, प्रदीप कटोच, अमरीक सिंह, कृपाल सिंह, डॉ.सुभाष, विजय सेठी, मास्टर महिंदर सिंह, मास्टर राधे शाम, अमित तलवार, चरणजीत सिंह व भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous articleपंजाब के लोग देख रहे हैं शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन की तरफ आशा की नजर से : सुखबीर बादल
Next articleबाल दिवस पर विद्यार्थी देंगे वोट बनाने और वोट डालने का सुनेहा