1. पंजाब में हिंदू नेताओं को बनाया जा रहा हैँ राजनीतिक साजिश के तहत आतंकवादी घटनाओं का शिकार : निशांत शर्मा
    होशियारपुर,(तरसेम दीवाना): शिव सेना हिन्द की एक विशेष बैठक पार्टी के मुख्य कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा, रवि शर्मा राष्ट्रीय कौर कमेटी चेयरमैन, भारती आगरा राष्ट्रीय चेयरमैन, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविंदर भट्टी, सिख संगत के राष्ट्रीय हरकिरत खुराना अध्यक्ष कीरत सिंह मोहाली, राष्ट्रीय धर्म प्रचारक महंत कश्मीर गिरी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विंग इशांत शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गगन नौहरिया, अजय गुप्ता पंजाब चेयरमैन, संदीप वर्मा पंजाब अध्यक्ष, संदीप शर्मा पंजाब उपाध्यक्ष,काला भड़ी पंजाब अध्यक्ष देहात,  प्रिंस चौधरी यूथ विंग देहात पंजाब प्रधान, रमेश भगत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गौतम शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विंग,राजकुमार भट्टी एससी विंग पंजाब अध्यक्ष, मोहन शर्मा पंजाब उपाध्यक्ष स्टूडेंट विंग,जोगिंदर शर्मा पंजाब उपाध्यक्ष,  विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके शिव सेना हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत बैठक में पहुंचे कौर कमेटी के पदाधिकारियों ने कस्बा बटाला में शिवसेना के नेता राजीव महाजन और उसके बेटे पर अज्ञात दहशतगर्दों की ओर से गोलियां चलाने की घटना की सख्त शब्दों में निंदा की । उन्होंने कहा कि हमे और पंजाब की जनता को डीजीपी गौरव यादव पर पूरा भरोसा है कि वह जल्द से जल्द दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे। उन्होंने डीजीपी से मांग की कि जिन पुलिस अधिकारियों की वजह से हिन्दू नेताओं की पुलिस सुरक्षा में कटौती की गई और उस के बाद हिन्दू नेताओं पर हमले हुए ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, उन्होंने कहा कि अगर हिन्दू नेताओं की सुरक्षा में कटौती न की होती या सुरक्षा वापिस न ली गई होती तो हिन्दू नेताओं पर हमले नही होते। शर्मा ने कहा कि जल्द ही शिव सेना हिन्द पंजाब में हो रहे हिन्दू नेताओं पर जानलेवा हमलों के खिलाफ, आंतकवाद और गैंगस्टरवाद के खिलाफ विशाल धर्म संसद का आयोजन करेगी। इस धर्म संसद में अनेकों साधु संत महंत व पार्टी के तमाम बड़े नेता व हज़ारों शिव सेनिक शामिल हुए।उन्होंने कहा कि मोहाली में आयोजित होने जा रही इस हिन्दू धर्म संसद में त्रिशूल दीक्षा ग्रहण समारोह की शुरुआत की जा रही है और पहले दौर में साधु संतों द्वारा 108 लोगों को त्रिशूल दीक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस के पीछे उद्देश्य ये है कि जब भी कोई सामाजिक विपदा आए तो पुलिस के भरोसे न रहकर खुद खड़े होकर आत्म रक्षा और समाज की रक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि ये धर्म संसद समय की मांग है पंजाब में हिन्दू शक्ति को जगाने के लिए धर्म संसद का आयोजन बहुत जरूरी है। क्यों कि पंजाब में कई हिन्दू विरोधी ताक़ते तेजी से पनप रही है। उन को उन की औकात दिखाने व व उन की साजिश को मिट्टी में मिलाने के लिए धर्म संसद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इतिहास की नजर मारे तो बीते समय की गई धर्म संसदो की वजह से पंजाब में खालिस्तान का सपना संजोने वालो के सपने शिव सेनिको ने धराशायी कर दिए है। उन्होंने कहा कि पंजाब के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। पंजाब में हिंदू नेताओं को एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश के तहत जानबूझ कर आतंकवादी घटनाओं का शिकार बनाया जा रहा है।