ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन
दीनानगर,(बिट्टा काटल):
तारागढ़ मार्ग पर दिन रात चल रहे ओवरलोड वाहनों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विधान सभा क्षेत्र भोआ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तारागढ़ मण्डल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह साबा के नेतृत्व में किया। जिसमें प्रशासन तथा पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में विधान सभा क्षेत्र भोआ की पूर्व विधायका सीमा कुमारी विशेष रूप से शामिल हुई। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर दिन रात चल रहे ओवरलोड वाहनों को लेकर लोगों में बारी रोष है क्योंकि इनके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आने-जाने वालों को यह वाहन तंग परेशान करते हैं, लोगों को शहर जाने के लिए लम्मा समय लगता है। सडक़ पर गहरे गड्डे पडऩे से व धूंध हेने के चलते आए दिन कोई ना कोई हादसा होता रहता है। हालात यह हैं कि हादसों के कारण कभी कभार लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस समय हर तरफ आराजकता का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल सिद्ध हुई है। आने वाले विधान सभा के चुनावों में पंजाब के लोग कांग्रेस सरकार से पाँच सालों का हिसाब चुकता करेंगे। इस समय पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थि थे।

Previous articleविधानसभा चुनाव के बाद लोगों के सहियोग से पंजाब में भाजपा बनायेगी सरकार : सोम प्रकाश
Next articleप्रदेश में हुए विकास कार्यों के चलते लोगों का पंजाब सरकार के प्रति विश्वास हुआ मजबूत: सुंदर शाम अरोड़ा